Ritesh Sidhwani y Farhan Akhtar lanzan Excel Music, marcando un

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने लॉन्च किया एक्सेल म्यूज़िक, संगीत की दुनिया में रखा नया कदम

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने लॉन्च किया एक्सेल म्यूज़िक, संगीत की दुनिया में रखा नया कदम

Mumbai: एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने समर्पित म्यूज़िक लेबल ‘एक्सेल म्यूज़िक’ की लॉन्चिंग की घोषणा की, जो प्रोडक्शन हाउस की रचनात्मक यात्रा में एक महत्वपूर्ण नए अध्याय की शुरुआत है। एक्सेल म्यूज़िक को एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा लॉन्च किया गया है और इसमें यूनिवर्सल म्यूज़िक ग्रुप रणनीतिक शेयरहोल्डर के साथ-साथ मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर के रूप में जुड़ा है। एक्सेल म्यूज़िक की पहली रिलीज़ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का साउंडट्रैक एल्बम होगा, जो 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस एल्बम का पहला गाना हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक धांडा के साथ होगा, जो इस गाने के ज़रिए अपना बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। यह गाना इसी सप्ताह रिलीज़ किया जाएगा।
दो दशकों से अधिक समय से एक्सेल एंटरटेनमेंट भारतीय सिनेमा की कई यादगार फिल्मों का निर्माण करता आया है, जिनमें संगीत हमेशा इसकी कहानी कहने का अहम हिस्सा रहा है। दिल चाहता है, लक्ष्य, रॉक ऑन!!, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो, बार बार देखो, रईस और गली बॉय जैसी फिल्मों के प्रतिष्ठित म्यूज़िक एल्बम आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। एक्सेल म्यूज़िक, एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्मों के ओरिजिनल साउंडट्रैक और बैकग्राउंड स्कोर के साथ-साथ भारत के प्रमुख फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों का संगीत भी अपने प्लेटफ़ॉर्म पर प्रस्तुत करेगा।
एक्सेल एंटरटेनमेंट के संस्थापक रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कहा,
“संगीत हमेशा हमारी रचनात्मक यात्रा का एक बेहद खास हिस्सा रहा है। एक्सेल म्यूज़िक की शुरुआत उसी जुनून का स्वाभाविक विस्तार है और हम इससे मिलने वाली नई संभावनाओं को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हम देश के बेहतरीन क्रिएटिव टैलेंट के साथ मिलकर ऐसा संगीत तैयार करने के लिए उत्सुक हैं, जो पीढ़ियों तक दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए।”यूनिवर्सल म्यूज़िक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडिया एवं साउथ एशिया, सानुजीत भुजाबल ने कहा,
“एक्सेल एंटरटेनमेंट ने पिछले दो दशकों से अपनी प्रभावशाली कहानियों के माध्यम से समकालीन हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी है। कंपनी में रणनीतिक साझेदार के रूप में हम एक्सेल म्यूज़िक की लॉन्चिंग में उनके साथ जुड़कर बेहद प्रसन्न हैं और इसे विभिन्न संगीत शैलियों में बेहतरीन संगीत का एक विशिष्ट मंच बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यूनिवर्सल म्यूज़िक के वैश्विक कलाकारों, प्रतिष्ठित कैटलॉग और विश्वस्तरीय मार्केटिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन क्षमताओं के साथ हम एक्सेल म्यूज़िक को भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के श्रोताओं तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।”
एक्सेल म्यूज़िक की शुरुआत एक्सेल एंटरटेनमेंट की रचनात्मक यात्रा में एक नए अध्याय का प्रतीक है, जो अपनी कहानी कहने की कला को बड़े पर्दे से आगे बढ़ाकर अब संगीत की दुनिया तक विस्तार दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Producers Guild of India and Moskino Sign Cooperation Agreement During Moscow International Film Week

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Producers Guild of India and Moskino Sign Cooperation Agreement During Moscow International Film Week Moscow— As part of the business program of the Third Moscow International Film Week, a cooperation agreement was signed at the Moskino film factory between the autonomous non-profit organization Moskino (Moscow, Russia) and the Producers Guild […]

‘दायरा’ के मलयालम वर्जन में करीना कपूर खान की ‘अजूनी’ को अपनी आवाज़ देंगी पार्वती थिरुवोथु!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘दायरा’ के मलयालम वर्जन में करीना कपूर खान की ‘अजूनी’ को अपनी आवाज़ देंगी पार्वती थिरुवोथु! ‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़ Mumbai: पार्वती थिरुवोथु अब एक्टिंग के बाद अपनी आवाज़ का जादू भी दिखाने के […]