Robinho 9 years of imprisonment in Brazil on rape charges

बलात्कार के आरोप में रोबिन्हो को ब्राजील में काटनी होगी 9 साल की सजा

 

नई दिल्ली । पूर्व रियाल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी स्टार रोबिन्हो को ब्राजील में बलात्कार के लिए 9 साल की जेल की सजा काटनी होगी। रियाल मैड्रिड के पूर्व स्ट्राइकर रोबिन्हो को इटली में गैंगरैप के आरोप में 9 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। यह घटना जनवरी 2013 की है। इससे पहले 2017 में, रोबिन्हो को 2013 में 22 वर्षीय अल्बानियाई महिला के गैंग रेप में शामिल होने के लिए इटली में 9 साल जेल की सजा सुनाई गई थी, जब वह एसी मिलान के लिए खेलते थे। लेकिन उस समय वह पहले ही अपनी ब्राज़ील चले गए, जो अपने नागरिकों का प्रत्यर्पण नहीं करता है। इसके बाद इटली ने ब्राज़ील से इस फुटबॉलर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील की एक अदालत ने इटली के अनुरोध के बाद अब फैसला सुनाया है कि उसे ब्राजील में जेल की सजा काटनी होगी। ब्राजील के सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस के न्यायाधीशों ने रोबिन्हो की सजा को मान्य करने के लिए 9-2 से वोट किया। सुपीरियर ट्रिब्यूनल ऑफ जस्टिस (एसटीजे) मामले में डाले गए 10 वोटों में से आठ रोबिन्हो की गिरफ्तारी और घरेलू सरजमीं पर सजा काटने के पक्ष में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट […]