IPL 2024 Jio Cinema available in 12 languages

आईपीएल 2024 – जियो सिनेमा 12 भाषाओं में उपलब्ध कराएगा मैच का आंखों देखा हाल

मुंबई । जियो सिनेमा ने 2024 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए अपने विशेषज्ञों के पैनल में सुपरस्टारों को शामिल किया है। आईपीएल इस वर्ष अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, हरियाणवी, गुजराती, भोजपुरी, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ समेत कुल 12 भाषाओं में उपलब्ध होगा। विश्व क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग जियो सिनेमा पर अब नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें वह अपनी स्थानीय बोली हरियाणवी में कॉमेंट्री करेंगे। 2012 आईपीएल फाइनल के मैन ऑफ द मैच मनविंदर बिस्ला भी हरियाणवी फीड में सहवाग के साथ शामिल होंगे।
वायाकॉम 18 स्पोर्ट्स के हेड ऑफ कंटेंट सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि टाटा आईपीएल 2023 की हमारी गहन और व्यापक प्रस्तुति के लिए हमें जो प्रतिक्रिया मिली वह उत्साहजनक थी और हम टाटा आईपीएल 2024 के लिए अपने नवाचारों को दोगुना कर रहे हैं। अजय जड़ेजा भी गुजराती भाषा विशेषज्ञ के रूप में अपनी शुरुआत करेंगे। भारत के पूर्व कप्तान और एमआई एमिरेट्स के बल्लेबाजी कोच हिंदी और हैंगआउट फ़ीड में भी दिखाई देंगे। वहीं, बंगाली कमेंट्री बॉक्स में सुभोमोय दास, श्रीवत्स गोस्वामी, अनुस्तुप मजूमदार और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी मौजूद रहेंगे।
इसी तरह अभिनेता रवि किशन, मोहम्मद सैफ, शिवम सिंह, सत्य प्रकाश और गुलाम हुसैन भोजपुरी भाषा में कमेंट्री करेंगे। तेलुगु में हनुमा विहारी, वेंकटपति राजू और अक्षत रेड्डी सहित अन्य लोग कमेंटरी करेंगे। विशेषज्ञ पैनल के अलावा, प्रसारक इस साल कुल 18 फ़ीड पेश करेगा, जिसमें पिछले साल के लोकप्रिय इनसाइडर और हैंगआउट फ़ीड के साथ-साथ हीरो कैम और वायरल वीकेंड जैसे नए फीचर्स शामिल होंगे।

×
Date : 22 March 2024 Posted By : EDITOR
आईपीएल 2024 – जियो सिनेमा 12 भाषाओं में उपलब्ध कराएगा मैच का आंखों देखा हाल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए

📰 Generate e-Paper Clip गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए गांधीनगर। एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और गुजरात का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को गांधीनगर में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात […]

समायरा राघव: भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, अब बेटी से सपना पूरा करने की उम्मीद

📰 Generate e-Paper Clip समायरा राघव: भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, अब बेटी से सपना पूरा करने की उम्मीद नई दिल्ली। समायरा राघव महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का ऑक्शन नहीं देखना चाहती थीं। उनके माता-पिता ने भी उन्हें ऑक्शन की लाइव कवरेज देखने से मना कर दिया था। उन्हें डर था कि अगर […]