Rohit breaks Shahid Afridi's record, creates new history in

IND vs SA: रोहित ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा, वनडे क्रिकेट में रच दिया नया इतिहास

IND vs SA: रोहित ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा, वनडे क्रिकेट में रच दिया नया इतिहास

सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर बने, कोहली की एक फॉर्मेट में हाईएस्ट सेंचुरी; रिकॉर्ड्स

नई दिल्ली। रांची में खेले गए पहले वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हरा दिया। इस मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वे अब किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रविवार को रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का माइलस्टोन अपने नाम किया। यही नहीं, रोहित-विराट की जोड़ी अब भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी भी बन गई। 20वें ओवर में रोहित शर्मा ने मार्को यानसन की गेंद पर शानदार छक्का जड़ा, और इसी शॉट के साथ वे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान बना दिया।
वनडे में सर्वाधिक छक्के-
352* – रोहित शर्मा
351 – शाहिद अफरीदी
331 – क्रिस गेल
270 – सनथ जयसूर्या
229 – एमएस धोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी […]