Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026

RCB vs GT IPL 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 वितेट से हराया

यह बेंगलुरू की सीजन में कुल पांचवीं जीत है.
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्द्धशतकों के दम पर आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 वितेट से रौंद दिया.

UNN: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया है. यह बेंगलुरू की सीजन में कुल पांचवीं जीत है. साई सुदर्शन की शतकीय पारी भी गुजरात के काम न आ सकी. RCB के लिए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक लगाए. कोहली ने इस मुकाबले में 44 गेंद में 81 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दम पर विराट ने एक बार फिर IPL 2026 की ऑरेंज केप हासिल कर ली है. बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रन बनाए थे. जवाब में आरसीबी ने 7 गेंद शेष रहते 5 विकेट से यह मैच जीत लिया. इस जीत ने बेंगलुरू को पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है.
गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रन बनाए थे. इसमें बहुत बड़ा योगदान साई सुदर्शन की 100 रनों की शतकीय पारी का रहा. उन्होंने 58 गेंदों में 100 रन बनाए थे. यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा शतक रहा. जब बेंगलुरू की टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करने आई तो जैकब बैथेल जल्दी आउट हो गए, जिन्होंने 10 गेंद में 14 रन बनाए. उसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर 59 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी की. पडिक्कल ने महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था. पूरे मैच में उन्होंने 27 गेंद खेलकर 55 रन बनाए. वहीं कोहली ने भी तूफानी अंदाज में 44 गेंद खेलकर 81 रन बनाए.

×
Date : 25 April 2026 Posted By : EDITOR
RCB vs GT IPL 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 वितेट से हराया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया UNN: भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 […]

Women’s Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया, 8वीं बार खिताब जीता…

📰 Generate e-Paper Clip Women’s Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया, 8वीं बार खिताब जीता… भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। लेकिन खिताब जीतने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी […]