Russia "deliberately" targeted Indian businesses in Ukraine

रूस ने भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर दागी मिसाइल – यूक्रेन

रूस ने भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर दागी मिसाइल – यूक्रेन

Russia “deliberately” targeted Indian businesses in Ukraine

UNN: भारत में यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि रूस ने शनिवार को यूक्रेन में एक भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर मिसाइल से हमला किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दूतावास ने आरोप लगाया कि यद्यपि रूस, भारत के साथ “विशेष मित्रता” का दावा करता है, लेकिन वह जानबूझकर यूक्रेन में भारतीय व्यवसाय को निशाना बना रहा है। यूक्रेनी दूतावास ने कहा, “आज यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम के गोदाम पर रूसी मिसाइल से हमला किया गया।” सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इसने कहा, “भारत के साथ ‘विशेष मित्रता’ का दावा करते हुए रूस जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनी दवाइयों को नष्ट कर रहा है।” यह हमला तब हुआ है जब भारत सरकार ने चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष में अपना युद्ध-विरोधी रुख स्पष्ट कर दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि देश शांति के पक्ष में है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, “रूस और यूक्रेन दोनों के साथ मेरे घनिष्ठ संबंध हैं। मैं राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठकर कह सकता हूं कि यह युद्ध का समय नहीं है, और मैं राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को भी मित्रवत तरीके से बता सकता हूं कि भाई, दुनिया में चाहे कितने भी लोग आपके साथ खड़े हों, युद्ध के मैदान में कभी कोई समाधान नहीं निकलेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रत्येक विधानसभा में आयोजित होंगे कृषि सम्मेलन विधानसभावार कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए लघु कृषकों को उन्नत खेती के लिए […]

युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में 12वीं की परीक्षाएं रद्द, सीबीएसई का बड़ा फैसला

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में 12वीं की परीक्षाएं रद्द, सीबीएसई का बड़ा फैसला -बहरीन, कतर, यूएई समेत कई देशों में परीक्षा की गई रद्द नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति का असर अब शिक्षा क्षेत्र पर भी पड़ने लगा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ […]