Russia "deliberately" targeted Indian businesses in Ukraine

रूस ने भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर दागी मिसाइल – यूक्रेन

रूस ने भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर दागी मिसाइल – यूक्रेन

Russia “deliberately” targeted Indian businesses in Ukraine

UNN: भारत में यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि रूस ने शनिवार को यूक्रेन में एक भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर मिसाइल से हमला किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दूतावास ने आरोप लगाया कि यद्यपि रूस, भारत के साथ “विशेष मित्रता” का दावा करता है, लेकिन वह जानबूझकर यूक्रेन में भारतीय व्यवसाय को निशाना बना रहा है। यूक्रेनी दूतावास ने कहा, “आज यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम के गोदाम पर रूसी मिसाइल से हमला किया गया।” सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इसने कहा, “भारत के साथ ‘विशेष मित्रता’ का दावा करते हुए रूस जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनी दवाइयों को नष्ट कर रहा है।” यह हमला तब हुआ है जब भारत सरकार ने चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष में अपना युद्ध-विरोधी रुख स्पष्ट कर दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि देश शांति के पक्ष में है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, “रूस और यूक्रेन दोनों के साथ मेरे घनिष्ठ संबंध हैं। मैं राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठकर कह सकता हूं कि यह युद्ध का समय नहीं है, और मैं राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को भी मित्रवत तरीके से बता सकता हूं कि भाई, दुनिया में चाहे कितने भी लोग आपके साथ खड़े हों, युद्ध के मैदान में कभी कोई समाधान नहीं निकलेगा।”

×
Date : 13 April 2025 Posted By : EDITOR
रूस ने भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर दागी मिसाइल – यूक्रेन
News Image

रूस ने भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर दागी मिसाइल - यूक्रेन

Russia "deliberately" targeted Indian businesses in Ukraine

UNN: भारत में यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि रूस ने शनिवार को यूक्रेन में एक भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर मिसाइल से हमला किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दूतावास ने आरोप लगाया कि यद्यपि रूस, भारत के साथ "विशेष मित्रता" का दावा करता है, लेकिन वह जानबूझकर यूक्रेन में भारतीय व्यवसाय को निशाना बना रहा है। यूक्रेनी दूतावास ने कहा, "आज यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम के गोदाम पर रूसी मिसाइल से हमला किया गया।" सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में इसने कहा, "भारत के साथ 'विशेष मित्रता' का दावा करते हुए रूस जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनी दवाइयों को नष्ट कर रहा है।" यह हमला तब हुआ है जब भारत सरकार ने चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष में अपना युद्ध-विरोधी रुख स्पष्ट कर दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि देश शांति के पक्ष में है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, "रूस और यूक्रेन दोनों के साथ मेरे घनिष्ठ संबंध हैं। मैं राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठकर कह सकता हूं कि यह युद्ध का समय नहीं है, और मैं राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को भी मित्रवत तरीके से बता सकता हूं कि भाई, दुनिया में चाहे कितने भी लोग आपके साथ खड़े हों, युद्ध के मैदान में कभी कोई समाधान नहीं निकलेगा।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]