Russian President Vladimir Putin will not attend the G-20 Summit

G-20 Summit में शामिल नहीं होंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

 

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में होने वाले G-20 देशों की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। जानकारी के मुताबिक, पुतिन G-20 समिट में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव G-20 समिट में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचेंगे। दरअसल, 8 से 10 सितंबर के बीच नई दिल्ली में G-20 समिट का आयोजन होना है। G-20 में सदस्य देश इसमें हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। पुतिन को सता रहा गिरफ्तारी का डर
पेसकोव ने कहा कि पुतिन की भागीदारी का प्रारूप बाद में निर्धारित किया जाएगा। जोहानिसबर्ग में हाल ही में समाप्त हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पुतिन व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हुए। उनका प्रतिनिधित्व रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने किया। राष्ट्रपति पुतिन ने कोविड-19 के बाद हुए पहले प्रत्यक्ष ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग न लेने का फैसला किया क्योंकि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत (आईसीसी) ने यूक्रेनी बच्चों को रूस में निर्वासित करने की एक कथित योजना को लेकर मार्च में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। दक्षिण अफ्रीका आईसीसी से जुड़ा हस्ताक्षरकर्ता है और आशंका थी कि वह पुतिन के आने पर उनकी गिरफ्तारी कराने में मदद करता। राजधानी दिल्ली में 8-10 सितंबर के बीच G20 समिट का आयोजन किया जाएगा। इसमें अमेरिका, यूरोपीय देश, जापान, चीन समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत करेंगे। G20 के आोयजन को देखते हुए दिल्ली और केंद्र सरकार ने सभी ऑफिस और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्णय लिया है। दिल्ली में 8 से 10 सितंबर के बीच स्कूल, कॉलेज और ऑफिस सभी बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार की ओर से गुरूवार यानी 24 अगस्त को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दिल्ली, यूपी से बिहार तक 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली, यूपी से बिहार तक 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम नई दिल्ली: मॉनसून ने भले ही जुलाई के महीने में दिल्ली एनसीआर को मायूस किया हो, लेकिन अगस्त में सावन के महीने में झूम के बारिश होने का संकेत मिला है.भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) […]

जैस्मीन लांबोरिया ने भारत को बॉक्सिंग में दिलाया 10वां मेडल, कॉमनवेल्थ गेम्स में बना नया इतिहास

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जैस्मीन लांबोरिया ने भारत को बॉक्सिंग में दिलाया 10वां मेडल, कॉमनवेल्थ गेम्स में बना नया इतिहास नई दिल्ली : ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। स्टार महिला मुक्केबाज जैस्मीन लांबोरिया ने इंग्लैंड की मुक्केबाज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली और इसके साथ […]