Sadhus aints opened a front against storyteller Pradeep Mishra

कथावाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ ब्रज क्षेत्र के साधु-संतों ने खोला मोर्चा, दंड सुनाने की दी चेतावनी,

 

कथावाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ ब्रज क्षेत्र के साधु-संतों ने खोला मोर्चा, दंड सुनाने की दी चेतावनी

नई दिल्ली। ब्रज के आध्यात्मिक गढ़ में प्रदीप मिश्रा द्वारा दिए गए राधारानी के ऊपर बयान के बाद तनाव बढ़ गया है, स्थानीय संतों, महंतों और धर्माचार्यों ने कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा राधा रानी के बारे में की गई विवादास्पद टिप्पणी पर विरोध दर्ज करने के लिए महापंचायत बुलाई है। बरसाना में रमेश बाबा के आश्रम रसमुंडप गेहबरवन में हो रही इस सभा का उद्देश्य मिश्रा के बयानों पर विचार-विमर्श करना और उचित दंडात्मक उपायों पर निर्णय लेना है। यह विवाद प्रदीप मिश्रा द्वारा राधा रानी के बारे में दिए गए बयानों पर केंद्रित है, जिन्हें ब्रज क्षेत्र के कई संतों ने आपत्तिजनक माना है।
प्रेमानंद महाराज से संत समुदाय की शिकायत
यह विवाद तब शुरू हुआ था जब कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधारानी को बरसाने की जगह किसी और क्षेत्र का बताया और उनके माता-पिता, पति आदि को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रेमानंद महाराज और प्रदीप मिश्रा के बहस छिड़ गई थी। जिसके बाद भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा फोन कॉल के माध्यम से दोनों के बीच एक सुलह हुई कराई गई।
प्रेमानंद महाराज से क्यों नाराज हैं संत?
हालांकि, इस बात ने ब्रज के संत समुदाय को नाराज कर दिया है, क्योंकि उनका मानना ​​है कि प्रेमानंद महाराज को मिश्रा के साथ सुलह करने से पहले उनसे परामर्श करना चाहिए था। अब ब्रज क्षेत्र के संत इस बात पर अड़े हुए हैं कि प्रदीप मिश्रा को बरसाना आना चाहिए और अपनी टिप्पणियों के लिए औपचारिक माफी मांगनी चाहिए। जब ​​तक यह शर्त पूरी नहीं होती, तब तक संत समुदाय का विरोध जारी रहेगा। इसके अलावा, ब्रज के धर्माचार्यों ने मिश्रा को अपने बयानों का बचाव करने के लिए शास्त्रार्थ में शामिल होने की चुनौती दी है। महापंचायत में एकत्रित संत, महंत, धर्माचार्य और महामंडलेश्वर प्रदीप मिश्रा को दी जाने वाली सजा पर निर्णय लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपने सांसद राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने का आग्रह किया है। इसके बाद […]

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]