Saiyaara Box Office The film created a stir in the cinemas

Saiyaara Box Office : सैयारा ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, न्यू कमर ने की फिल्म में धुआंधार कमाई

Saiyaara Box Office : सैयारा ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, न्यू कमर ने की फिल्म में धुआंधार कमाई

बिना स्टार पावर के ‘सैयारा’ (Saiyaara) ने दिखाया दम

बैनर – यश राज फिल्म्स
डायरेक्टर : मोहित सूरी
निर्माता – आदित्य चोपड़ा , अक्षये विधानी
ऐक्टर: अहान पांडे,अनीत पड्डा,वरुण बडोला,राजेश कुमार

UNN@ varsha parikh : अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ फैंस के दिलों को छूने में कामयाब रही । मोहित सूरी के रोमांटिक ड्रामा सैयारा, जिसमें नवोदित कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में हैं, उन्होंने पूरे भारत में दर्शकों के दिलों को गहरे भावनात्मक रूप से छू लिया है। #Saiyaara [Week 1] Fri ₹ 21.25 cr.₹21.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग डे किया है। बता दें कि मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म सैयारा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसने कई हालिया रिलीज फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। यह फिल्म न सिर्फ कहानी और निर्देशन के लिए सराही जा रही है, बल्कि अहान पांडे की डेब्यू परफॉर्मेंस ने भी सभी का ध्यान खींचा है। उनकी काबिलियत को इस फिल्म ने साबित कर दिया है। अहान की बहन अनन्या पांडे ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारा प्यार और सपोर्ट दिया है। मोहित सूरी, जो अपनी रोमांटिक फिल्मों और उनके सदाबहार गानों के लिए मशहूर हैं, सैयारा के साथ एक बार फिर दर्शकों के दिलों में उतर गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्टार गोल्ड पर इस रविवार रात 8 बजे सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्टार गोल्ड पर इस रविवार रात 8 बजे सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर Mumbai: इस रविवार, 15 मार्च को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। कॉमेडी, मजेदार किरदारों और कई उलझनों से भरी यह […]