Saiyaara couple's emotions echoed in the theatre video went viral

बॉलीवुड रोमांस हुआ ज़िंदा : थिएटर में गूंजा Saiyaara, एक कपल इमोशन्स में बहकर रोमांटिक हुए – videos Viral

बॉलीवुड रोमांस हुआ ज़िंदा : थिएटर में गूंजा Saiyaara, एक कपल इमोशन्स में बहकर रोमांटिक हुए – videos Viral

मुंबई। Ahaan Panday (अहान पांडे) की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज़ के साथ ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ फिल्म ने युवाओं के बीच खास जगह बना ली है। अहान और अनीत पद्दा (Aneet Padda) की रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है। फिल्म की लोकप्रियता का आलम यह है कि थिएटरों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसी बीच, एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे थिएटर के अंदर फिल्म देखते वक्त रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और ‘सैयारा’ की प्रेम कहानी से लोगों के जुड़ाव को दिखा रहा है।
मोहित सूरी की फिल्म का जादू एक बार फिर फैंस के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ना सिर्फ कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना रही है, बल्कि कपल्स के बीच प्यार भी जगा रही है। ये फिल्म इतनी रोमांटिक है कि फैंस भी अपनी फीलिंग्स पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा हुआ है। ‘सैयारा’ देखने वालों की थिएटर के बाहर लम्बी लाइनें देखने को मिल रही हैं। इसी बीच अब थिएटर के अंदर का भी नजारा सामने आया है। अब सोशल मीडिया पर ‘सैयारा’ देखने आए कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

‘सैयारा’ देखने के बाद फैंस ने थिएटर में किया रोमांस
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिखाई दे रहा है कि थिएटर में ‘सैयारा’ खत्म होने के बाद एक कपल स्क्रीन के सामने डांस करता हुआ नजर आ रहा है। जहां सभी लोग एग्जिट गेट से बाहर जा रहे हैं, वहीं एक जोड़े को रोमांस में खोए हुए देखा जा सकता है। ये दोनों अपनी दुनिया में इतना खो गए हैं कि इन्हें इस बात का भी होश नहीं है कि कोई इन्हें देख रहा है, या फिर इनका वीडियो बना रहा है। लड़का अपनी पार्टनर को रोमांटिक अंदाज में उठाकर उसे गोल-गोल घूमा रहा है। दोनों का रोमांस देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे मूवी का इन दोनों पर कुछ ज्यादा ही असर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्टार गोल्ड पर इस रविवार रात 8 बजे सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्टार गोल्ड पर इस रविवार रात 8 बजे सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर Mumbai: इस रविवार, 15 मार्च को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। कॉमेडी, मजेदार किरदारों और कई उलझनों से भरी यह […]