Samsung Galaxy M14 5G

सैमसंग ने Galaxy M14 5G का अनावरण किया, मात्र 13490 रुपयों से शुरू

 

सैमसंग ने Galaxy M14 5G का अनावरण किया, जो 50MP ट्रिपल कैमरा, 6000mAh बैटरी और 5nm प्रोसेसर आदि खूबियों के साथ मात्र 13490 रुपयों से शुरू

इंदौर : भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने Galaxy M14 5G को लॉन्च किया है, जिसमें 50MP ट्रिपल कैमरा, इस सेगमेंट की सबसे बेहतर 6000 mAh बैटरी, 5nm प्रोसेसर के साथ और भी कई विशेषताएं हैं जो आपको सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन का अनुभव देगा। Galaxy M14 5G को आपके सबसे अच्छे साथी के तौर पर डिजाइन किया गया है।
कुनाल अग्रवाल, सीनियर डायरेक्टर, मोबाइल बिजनेस, सैमसंग इंडिया ने कहा, “Galaxy M सीरीज़ हमारे सभी उपभोक्ताओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सैमसंग की अटूट प्रतिबद्धता का एक बड़ा प्रयास है। 2019 में लॉन्च होने के बाद से, Galaxy M सीरीज़ को भारत में लाखों उपभोक्ताओं का प्यार और सराहना मिली है। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए, हमें Galaxy M14 5G को पेश करने पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है, जो 50MP ट्रिपल कैमरा, 5nm प्रोसेसर, 6000 mAh बैटरी और 13 5G बैंड सपोर्ट जैसी इस सेगमेंट की बेहतरीन विशेषताओं के साथ आता है, जो इसे मॉन्स्टर 5G डिवाइस बनाता है। Galaxy M14 5G, 13,490 रुपये से शुरू होने वाली प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है।”
Galaxy M14 5G में 50 MP का ट्रिपल कैमरा है। F1.8 लेंस लो-लाइट फोटोग्राफी को बहुत स्पष्टता के साथ सक्षम बनाता है। शानदार सेल्फी के लिए डिवाइस में 13 MP का फ्रंट कैमरा भी है। तो, चाहे आप शौकिया फ़ोटोग्राफर हो या पेशेवर फोटोग्राफर, Galaxy M14 5G का शानदार कैमरा आपको शानदार तस्वीरें देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी […]