Sangh chief Dr Mohan Bhagwat on visit to Ujjain in mp

Madhya Pradesh : 6 से 8 फरवरी तक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत मध्य प्रदेश के उज्जैन दौरे पर

 

6 से 8 फरवरी तक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत मध्य प्रदेश के उज्जैन दौरे पर

Ujjain: देश में लोकसभा चुनाव की सियासी हलचल शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि निर्वाचन आयोग मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है. ऐसे में राजनीतिक दल भी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए हैं. वहीं चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भी एक्टिव नजर आ रहा है. 6 से 8 फरवरी तक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत मध्य प्रदेश के उज्जैन दौरे पर रहेंगे, बताया जा रहा है कि इस दौरान उज्जैन में संघ का बड़ा शिविर लगेगा, जिसमें आगामी अभियान की रूपरेखा तैयार होगी. संघ प्रमुख का यह उज्जैन दौरा मध्य प्रदेश के सियासी नजरिए से भी बेहद अहम माना जा रहा है.
7 दिन उज्जैन में रहेंगे मोहन भागवत
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संघ भी एक्टिव हो गया है. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एक फरवरी से 1 सप्ताह तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह सबसे ज्यादा तीन दिन उज्जैन में रहेंगे. इस दौरान वह सम्राट विक्रमादित्य भवन में कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि इस दौरान संघ मालवा-निमाड़ में संघठन को लेकर मंथन करेगा. क्योंकि मालवा संघ का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है, जिसमें उज्जैन की भूमिका भी सबसे अहम रहती है. ऐसे में माना जा रहा है कि संघ प्रमुख, प्रांत के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ सालभर के काम-काज की समीक्षा कर आगे का टारगेट तय करेंगे. इस बैठक में राज्य की नई नवेली मोहन सरकार के कामकाज की समीक्षा भी हो सकती है, जिसे आगामी लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]