दिल्ली में खुलेंगे स्कूल, हटेंगी पाबंदियां! - Update Now News

दिल्ली में खुलेंगे स्कूल, हटेंगी पाबंदियां!

 

नई दिल्‍ली: राजधानी में स्‍कूल दोबारा खुलने वाले हैं। इसके अलावा कई तरह की पाबंदियां भी हटाई जा सकती हैं। कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए ये कदम उठाए जा सकते हैं। पिछले 10 दिनों में कोरोना के केस लगातार घटे हैं। राजधानी में दो हफ्तों के दौरान ऐक्टिव कोविड-19 केस में 50 फीसदी तक की कमी आई है। गुरुवार को इस सिलसिले में डीडीएमए की बैठक होनी है। इसमें दिल्‍ली सरकार राष्‍ट्रीय राजधानी के स्‍कूलों को फिर से खोलने की सिफारिश करेगी। इसके अलावा अन्‍य पाबंद‍ियों को भी हटाने पर विचार किया जा सकता है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि ऑनलाइन शिक्षा कभी भी ऑफलाइन शिक्षा की जगह नहीं ले सकती। सरकार ने स्कूलों को उस समय बंद कर दिया था जब यह बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं था। लेकिन, अब अत्यधिक सावधानी छात्रों को नुकसान पहुंचा रही है। बच्चों के सामाजिक और भावनात्मक कल्याण को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए स्‍कूल खोलना जरूरी हो गया है।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोविड-19 की स्थिति में सुधार के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार-विमर्श के लिए गुरुवार को बैठक बुलाई है। बैठक के एजेंडे में स्कूलों को फिर से खोलने का मुद्दा भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]