मप्र के मदरसों की पठन-पाठन सामग्री की स्क्रूटनी होगी : नरोत्तम मिश्रा - Update Now News

मप्र के मदरसों की पठन-पाठन सामग्री की स्क्रूटनी होगी : नरोत्तम मिश्रा

 

भोपाल| मध्यप्रदेश के कुछ मदरसों में आपत्तिजनक सामग्री पढ़ाए जाने का मामला सामने आया है। इस पर राज्य सरकार के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने मदरसों में पढ़ाई जाने वाली सामग्री की स्क्रूटनी कराए जाने की बात कही है। राज्य के ग्ृाहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश के कुछ मदरसों में बच्चों को आपत्तिजनक सामग्री पढ़ाए जाने का विषय ध्यान में लाया गया है, किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मदरसों के पठन सामग्री की स्क्रूटनी कराई जाएगी। मिश्रा के मुताबिक इस मामले में जिलाधिकारी से कहा जाएगा कि वे शिक्षा विभाग के अधिकारी के माध्यम से मदरसों की पठन सामग्री की जांच कराएं। ज्ञात हो कि राज्य में संचालित मदरसों पर सरकार की नजर है। पिछले दिनों अवैध मदरसों का मामला भी सामने आ चुका है। अवैध और अपंजीकृत मदरसों को लेकर अभियान भी चलाया गया था और बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दल ने कई मदरसों का जायजा भी लिया था, परिणामस्वरुप भोपाल में ही चार मदरसों को बंद कराया गया, इसके अलावा कई मदरसों मे ताले लटके मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]

IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को […]