Security forces killed 31 Naxalites in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सली मार गिराए

 

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सली मार गिराए:AK-47 समेत कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद

महिला नक्सली कमांडर के भी मारे जाने की खबर

Raipur: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन हुआ। इसमें 34 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 31 नक्सलियों के शव बरामद भी कर लिए गए हैं। मुठभेड़ दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर हुई। ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच जंगल में 2 घंटे फायरिंग हुई। फायरिंग रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ AK-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामद किए हैं।
इस एनकाउंटर में महिला नक्सली कमांडर नीती के भी मारे जाने की खबर है। IG सुंदरराज ने इसे अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन बताया है। करीब 6 महीने पहले कांकेर में 29 नक्सली मारे गए थे। करीब 10 लाख की इनामी नक्सली है नीती महिला नक्सली कमांडर नीती के भी इस मुठभेड़ में मारे जाने की खबर है। ये DVCM कैडर की थी जिस पर करीब 8 से 10 लाख रुपए का इनाम था। वह नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन में सक्रिय थी। इसके साथ ही एक DKSZC कैडर का नक्सली भी मारा गया है।
सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक 171 नक्सलियों को मार गिराया
इस साल बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 171 नक्सलियों को मार गिराया गया है। बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा और नारायणपुर सहित 7 जिले शामिल हैं। उधर, 11 दिन में यह तीसरी मुठभेड़ है। 24 सितंबर को भी सुकमा जिले में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान एनकाउंटर में 2 नक्सलियों को ढेर किया गया था। हालांकि दोनों शव को उनके साथी अपने साथ ही ले गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रधानमंत्री मोदी अपने पाँच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुँचे, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी पर होगी चर्चा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱प्रधानमंत्री मोदी अपने पाँच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुँचे, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी पर होगी चर्चा प्रधानमंत्री मोदी डच प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और साथ ही राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे। उनके दौरे का मुख्य फोकस सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, […]

खरगे और राहुल गांधी की मौजदूगी में सोमवार को सतीशन की ताजपोशी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱खरगे और राहुल गांधी की मौजदूगी में सोमवार को सतीशन की ताजपोशी इस समारोह में कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी तिरुवनंतपुरम । केरल में वीडी सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इसके साथ ही, कांग्रेस राज्य में एक दशक बाद सत्ता में वापसी करेगी, पिछली […]