Selvi has a grand world premiere at the Busan Film Festival

‘सेल्वी’ का बुसान फिल्म फेस्टिवल में शानदार वर्ल्ड प्रीमियर, थिएटर हुआ हाउसफुल, अगली स्क्रीनिंग्स के टिकट भी फटाफट सोल्ड आउट!

Mumbai: ‘सेल्वी’ ने 9 अक्टूबर 2026 को 31वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपने वर्ल्ड प्रीमियर के साथ एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। तमिल भाषा में बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और थिएटर खचाखच भरा नजर आया। नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस अंजलि पाटिल के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म सेलैश रथ्नाकुमार की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है। इतना ही नहीं, फेस्टिवल के प्रतिष्ठित ‘विजन – एशिया’ सेक्शन में जगह बनाने वाली सिर्फ दो भारतीय फिल्मों में ‘सेल्वी’ भी शामिल है। प्रीमियर के बाद भी फिल्म का क्रेज बरकरार है और इसकी अगली स्क्रीनिंग्स भी हाउसफुल हो चुकी हैं।

फिल्म की कहानी सेल्वी की है, जिसका किरदार अंजलि पाटिल निभा रही हैं। सेल्वी एक माइग्रेंट होम-केयर नर्स है, जो अमीर परिवारों के घरों में रहकर उनकी देखभाल करती है। उसकी ड्यूटी कभी 12 घंटे तो कभी सीधे 72 घंटे तक खिंच जाती है। ऐसे में अपनी जिंदगी के लिए उसके पास न वक्त बचता है, न ही फैसले लेने की आजादी। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है, जब उसके अतीत की एक घटना फिर से सामने आने लगती है। माइग्रेशन, दोस्ती और दूसरों की देखभाल से शुरू होने वाली यह कहानी आगे बढ़कर जिंदगी की जंग और खुद को बचाने के लिए इंसान के मुश्किल फैसलों की दिलचस्प दास्तान बन जाती है।

प्रीमियर में शामिल हुईं अंजलि पाटिल ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैं बेहद शुक्रगुजार हूं कि हमारी फिल्म का सफर बुसान जैसे फेस्टिवल से शुरू हुआ, जो सच में अपने दर्शकों का फेस्टिवल है। कोरियाई दर्शकों से खचाखच भरे थिएटर में ‘सेल्वी’ को मिला प्यार हमारे लिए बहुत मायने रखता है। जब कोई फिल्म यहां के दर्शकों के दिलों से जुड़ती है, तो यह इस बात का मजबूत संकेत होता है कि वह बड़े स्तर पर भी लोगों तक पहुंच सकती है। हम इसी से प्रेरणा ले रहे हैं। ‘सेल्वी’ मेरे लिए बेहद निजी फिल्म है और एक प्रोड्यूसर व एक्टर, दोनों रूपों में इस सफर ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे इतने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय फिल्म पेश करने का मौका मिला।”

अपनी पहली फिल्म को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश करने के अनुभव पर डायरेक्टर सेलैश रथ्नाकुमार ने कहा, “सच कहूं तो यह सब अभी भी किसी सपने जैसा लग रहा है। बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे प्रतिष्ठित मंच पर अपनी पहली फिल्म की स्क्रीनिंग होना बेहद खास और भावुक कर देने वाला अनुभव है। दर्शकों के रिस्पॉन्स ने एक फिल्ममेकर के तौर पर मेरा हौसला और बढ़ाया है। यह तो बस शुरुआत है, अभी कई और कहानियां सुनानी हैं। इस अनुभव ने मुझे ऐसी कहानियां कहने के लिए और प्रेरित किया है, जो लोगों के दिलों तक पहुंचें और ग्लोबल मंच पर मेरे देश भारत का नाम रोशन करें।”

फिल्म की एडिटिंग नौ बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके ए. श्रीकर प्रसाद ने की है, जबकि साउंड डिजाइन की कमान नेशनल अवॉर्ड विजेता आनंद कृष्णमूर्ति ने संभाली है, जिन्हें ‘पोन्नियिन सेल्वन: पार्ट 1’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म में अर्चना पद्मिनी और विनोद किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘सेल्वी’ को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की पहल रेड सी फंड के साथ को-प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म को हॉन्ग कॉन्ग एशिया फिल्म फाइनेंसिंग का भी सपोर्ट मिला है। बुसान में अपने शानदार वर्ल्ड प्रीमियर के बाद अब ‘सेल्वी’ 50वें साओ पाउलो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी दूसरी अंतरराष्ट्रीय स्क्रीनिंग के लिए तैयार है।

×
Date : 11 October 2026 Posted By : EDITOR
‘सेल्वी’ का बुसान फिल्म फेस्टिवल में शानदार वर्ल्ड प्रीमियर, थिएटर हुआ हाउसफुल, अगली स्क्रीनिंग्स के टिकट भी फटाफट सोल्ड आउट!
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्टेबिन बेन ने अपनी नई क़व्वाली ‘दमा दम मस्त कलंदर’ के साथ संगीत के एक नए दौर में रखा कदम, पेश की सदाबहार क्लासिक की दिल छू लेने वाली प्रस्तुति

📰 Generate e-Paper Clip स्टेबिन बेन ने अपनी नई क़व्वाली ‘दमा दम मस्त कलंदर’ के साथ संगीत के एक नए दौर में रखा कदम, पेश की सदाबहार क्लासिक की दिल छू लेने वाली प्रस्तुति Mumbai: स्टेबिन बेन अपने नए गाने ‘दमा दम मस्त कलंदर’ के साथ क़व्वाली की दुनिया में एक नए अंदाज़ में कदम […]