Disabled voters voted from home through postal ballot mp

Madhya Pradesh: प्रदेश में 59 हजार 031 वरिष्ठ मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं ने डाक मतपत्र से घर से किया मतदान

प्रदेश में 59 हजार 031 वरिष्ठ मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं ने डाक मतपत्र से घर से किया मतदान

अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल 882 शासकीय सेवकों ने भी किया डाक मतपत्र से मताधिकार का उपयोग

भोपाल : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में 10 नवंबर तक 59 हजार 031 वरिष्ठ तथा दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का लाभ लिया है। इसी तरह से निर्वाचन ड्यूटी में लगे 2 लाख 25 हजार 616 अधिकारियों-कर्मचारियों ने फैसिलिटेशन सेंटर, अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल 882 अधिकारियों-कर्मचारियों और 67 सेवा निर्वाचक मतदाताओं ने डाक मतपत्र से मतदान किया है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं के रूप में कार्यरत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, गृह विभाग (अग्निशमन सेवाएँ) और ऊर्जा विभाग में सेवारत शासकीय सेवकों को मतदान के दिन ऑन ड्यूटी होने के कारण अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर उपस्थित होने में सक्षम नहीं होने के कारण डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा दी है।

×
Date : 15 November 2023 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: प्रदेश में 59 हजार 031 वरिष्ठ मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं ने डाक मतपत्र से घर से किया मतदान
News Image

प्रदेश में 59 हजार 031 वरिष्ठ मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं ने डाक मतपत्र से घर से किया मतदान

अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल 882 शासकीय सेवकों ने भी किया डाक मतपत्र से मताधिकार का उपयोग

भोपाल : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में 10 नवंबर तक 59 हजार 031 वरिष्ठ तथा दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का लाभ लिया है। इसी तरह से निर्वाचन ड्यूटी में लगे 2 लाख 25 हजार 616 अधिकारियों-कर्मचारियों ने फैसिलिटेशन सेंटर, अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल 882 अधिकारियों-कर्मचारियों और 67 सेवा निर्वाचक मतदाताओं ने डाक मतपत्र से मतदान किया है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं के रूप में कार्यरत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, गृह विभाग (अग्निशमन सेवाएँ) और ऊर्जा विभाग में सेवारत शासकीय सेवकों को मतदान के दिन ऑन ड्यूटी होने के कारण अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर उपस्थित होने में सक्षम नहीं होने के कारण डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित

📰 Generate e-Paper Clip स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित चौथा संसार के पत्रकार अजयसिंह तोमर भी सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित अजयसिंह तोमर पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और चौथा संसार के माध्यम से जनसरोकारों से जुड़े विषयों को […]

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]