Seven policemen injured as vehicle of Vasundhara Raje's convoy

राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफ़िले की गाड़ी पलटी, सात पुलिसकर्मी घायल

राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफ़िले की गाड़ी पलटी, सात पुलिसकर्मी घायल

UNN: पाली जिले के बाली में रविवार को एक हादसा हुआ, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल पुलिस की बोलेरो गाड़ी पलट गई। हादसा बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। इस हादसे में 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से 3 को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, वसुंधरा राजे पाली जिले के मुंडारा गांव में मंत्री ओटाराम देवासी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने गई थीं। वहां से लौटते वक्त उनका काफिला जोधपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान बाली और कोट बालियान के बीच पुलिस की बोलेरो गाड़ी बाइक सवार को बचाने के दौरान पलट गई। बोलेरो में कुल 7 पुलिसकर्मी सवार थे, जिनमें से 3 को गंभीर चोटें आई हैं।
वसुंधरा राजे ने की घायलों की मदद
हादसे की सूचना मिलते ही वसुंधरा राजे ने घायल पुलिसकर्मियों की मदद की। उन्होंने घायलों को एम्बुलेंस में बिठाकर राजकीय चिकित्सालय बाली भेजवाया और बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह को भी साथ भेजा।
तीन बार पलटी गाड़ी
हादसे के बारे में भाजपा नेता रमेश परिहार ने बताया कि पुलिस की बोलेरो गाड़ी बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तीन बार पलटी। इस दौरान बोलेरो में सवार सभी 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से 3 को अधिक चोटें आई हैं। घायलों को पहले बाली हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर गंभीर रूप से घायल 3 पुलिसकर्मियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा, उनके पास पुख्ता सबूत……दोनों को जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा, उनके पास पुख्ता सबूत……दोनों को जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता प्रयागराज । उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में एडीजे पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज हुई है। मामले में वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने बयान जारी […]

इजरायल पहुंचे PM मोदी, नेतन्याहू ने गले लगाकर किया वेलकम….

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायल पहुंचे PM मोदी, नेतन्याहू ने गले लगाकर किया वेलकम…. इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय PM मोदी तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिनी इजरायल यात्रा पर भारतीय समयनुसार बुधवार दोपहर को तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने […]