Shah Roars in Moga: We Will Form the Government in 2027

मोगा में शाह की हुंकार, पंजाब में अब छोटे भाई नहीं…..2027 में हम सरकार बनाएंगे

मोगा में शाह की हुंकार, पंजाब में अब छोटे भाई नहीं….2027 में हम सरकार बनाएंगे

-अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम

मोगा । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पंजाब के मोगा जिले में रैली को संबोधित किया। बात दें कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखकर बीजेपी के चाणक्य शाह की ये रैली काफी अहम मानी जा रही है। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा, मैं पंजाब की जनता से अपील करने आया हूं कि हम जब भी आए, छोटे भाई के रूप में आपके सामने आए। हमारी सरकार कभी पंजाब में बननी ही नहीं थी, लेकिन आज मैं कहकर जाता हूं कि 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपनी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ने जा रही है। शाह ने रैली में यह बयान देकर पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम भी लगा दिया।
रैली को संबोधित कर शाह ने कहा, मैं आज पूरी पंजाब की जनता से, माताओं-बहनों और बुजुर्गों से आशीर्वाद मांगने आया हूं। आप हमें आशीर्वाद दे, हमारी ताकत बढ़ाइए… अगर पंजाब को कोई नश मुक्त कर सकता है, तब केवल और केवल नरेन्द्र मोदी और भाजपा कर सकती है। हमारी सरकार ने ही कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम किया, आज देश के अंदर नक्सलवाद समाप्त होने के कगार पर है। इसलिए पंजाब को नशे से मुक्त कराने और युवाओं को रोजगार के लिए यहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में होनी चाहिए।
गृह मंत्री शाह ने कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी किस मुंह से बात कर रहे हैं। सच्चाई ये हैं कि सबसे ज्यादा एमएसपी पर खरीद करने का काम मोदी सरकार ने किया। पूरे पंजाब के किसानों को सबसे ज्यादा रबी और खरीफ के गेहूं और धान दोनों…….सबसे ज्यादा अगर किसी ने खरीदा हैं, तब मोदी जी की भाजपा सरकार ने खरीदा है। इसके साथ साथ दो ही दिन अंदर ही ऑनलाइन पेमेंट किसानों के पैसे उनके पास पहुंच जाते हैं। भ्रष्टाचार हमारी सरकार ने बंद कर दिया। राहुल बाबा सुन लो, जब आपकी सरकार थी, तब किसानों को बजट सिर्फ 22 हजार करोड़ देते थे। लेकिन मोदी जी ने किसानों का बजट 22 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1 लाख 40 हजार करोड़ किया है।
केंद्रीय मंत्री शाह ने वादा किया कि सत्ता में आए, तब हम धर्मांतरण विरोधी कानून लाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र कर कांग्रेस पर हमला बोला। शाह ने कहा कि सत्ता में आते ही बीजेपी पंजाब को नशे से मुक्त राज्य बनाएगी। बीजेपी की डबल इंजन सरकार में ही ये संभव है। शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 19 फीसदी वोट मिला था, जब भी पार्टी को इतना जनसमर्थन मिलता है, तब वहां सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]