Shankar Lalwani inaugurated the Viksit Bharat Expo 2026 in Indore

इंदौर में 16 सितंबर को हुआ “विकसित भारत एक्सपो 2026” का उद्घाटन, श्री शंकर लालवानी जी ने किया शुभारंभ

इंदौर में 16 सितंबर को हुआ “विकसित भारत एक्सपो 2026” का उद्घाटन, श्री शंकर लालवानी जी ने किया शुभारंभ

इंदौर | इंदौर के लाभगंगा परिसर में 16 सितंबर 2026 को “विकसित भारत एक्सपो 2026” का उद्घाटन माननीय लोकसभा सांसद, इंदौर, मध्य प्रदेश श्री शंकर लालवानी जी द्वारा किया गया। तीन दिवसीय यह एक्सपो 16 से 18 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया है , जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं, पहलों, उपलब्धियों, नवाचारों एवं विकास कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
एक्सपो का उद्घाटन दोपहर 12:00 बजे श्री शंकर लालवानी जी द्वारा किया गया, जिसके साथ ही तीन दिवसीय जन-जागरूकता एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम की शुरुआत हुई। एक्सपो का उद्देश्य आमजन, युवाओं एवं विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकासात्मक पहलों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा “विकसित भारत @2047” की दिशा में भारत की विकास यात्रा को प्रदर्शित करना है।
एक्सपो में विभिन्न सरकारी योजनाओं, पहलों, उपलब्धियों, नवाचारों एवं विकास कार्यक्रमों को जानकारीपूर्ण एवं इंटरैक्टिव प्रदर्शनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। विशेष रूप से युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन के बीच जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
इस अवसर पर एपीडा (APEDA), आईसीएमआर (ICMR), इसरो (ISRO), बीआईएस (BIS), सीएसआईआर (CSIR), ट्राइफेड (TRIFED), परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE), एनबीसीसी (NBCC), सीबीसी – सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सिपेट (CIPET) और केवीआईसी (KVIC) सहित कई प्रमुख सरकारी विभागों एवं संस्थानों ने सहभागिता की है। विभिन्न विभागों एवं संस्थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारीपूर्ण एवं इंटरैक्टिव प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए हैं।
एक्सपो के पहले दिन आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया और यहां प्रदर्शित विभिन्न सरकारी पहलों, तकनीकों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त की। युवाओं एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल्स पर उपलब्ध जानकारी और इंटरैक्टिव डिस्प्ले में विशेष रुचि दिखाई। “विकसित भारत एक्सपो 2026” का आयोजन 17 एवं 18 सितंबर 2026 को भी जारी रहेगा। इन दोनों दिनों में भी आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं, पहलों, तकनीकों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने तथा प्रदर्शनी में शामिल विभागों एवं संस्थानों के माध्यम से जागरूकता, संवाद एवं ज्ञान-विनिमय का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस वित्त वर्ष 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में 100% दावा निपटान अनुपात के साथ नेतृत्व की स्थिति में

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस वित्त वर्ष 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में 100% दावा निपटान अनुपात के साथ नेतृत्व की स्थिति में मध्य प्रदेश में वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के दौरान टर्म प्लान व्यवसाय में साल-दर-साल के आधार पर 72.10% की बढ़ोतरी हुई राज्य में 31 मार्च, 2026 […]

MP: इंदौर बन रहा है मध्यभारत की टेक केपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: इंदौर बन रहा है मध्यभारत की टेक केपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव इन्फोसिस के न्यू स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लाक का हुआ शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया वर्चुअली संबोधित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के साथ अब मध्यभारत […]