She Is crowned Miss Universe 2023

शेन्निस के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2023 का ताज, टॉप 20 में रहीं भारत की श्वेता शारदा

 

नई दिल्ली । मिस यूनिवर्स 2023 के विनर के नाम का आखिरकार ऐलान हो गया है। 72वें मिस यूनिवर्स की विनर निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस बनी हैं। दुनियाभर की हसीनाओं की पीछे छोड़कर उन्होंने ये ताज अपने नाम कर लिया है। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर वो काफी ज्यादा खुश हैं।अल सल्वाडोर की राजधानी सैन सेल्वाडोर में हुए 72वें मिस यूनिवर्स 2023 के भव्य कार्यक्रम में 84 देशों की हसीनाएं एक-दूसरे के खिलाफ प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं, जिसमें शेन्निस पलासियोस ने सभी को पीछे छोड़ते हुए जीत का परचम लहराया। इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में चंडीगढ़ में जन्मी श्वेता शारदा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने टॉप 20 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। हालांकि, वो ताज नहीं जीत पाईं। वहीं, इस साल पाकिस्तान ने भी पहली बार मिस यूनिवर्स 2023 में डेब्यू किया था।
मिस यूनिवर्स 2022 आर बोनी ने शेन्निस पलासियोस को मिस यूनिवर्स 2023 का ताज पहनाया है। ताज पहनकर शेन्निस पलासियोस काफी इमोशनल हो गईं। उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ देखे जा सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली शेन्निस पलासियोस निकारागुआ की पहली महिला हैं। इसलिए ब्यूटी क्वीन का खिताब जीतना उनके लिए और भ़ी ज्यादा मायने रखता है। टॉप 3 में इस बार थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया की सुंदरियों ने अपनी जगह बनाई थी। लेकिन दोनों को पछाड़ते हुए शेन्निस पलासियोस ने मिस यूनिवर्स 2023 का ताज अपने नाम कर लिया है। सौंदर्य प्रतियोगिता में थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन के सिर सेकंड रनर-अप का ताज सजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]