Sheraton Grand Palace Indore The Indore Experience on a Plate

Sheraton Grand Palace Indore : हर वीकेंड मिलेगा सराफा और छप्पन का स्वाद शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में

शेरेटन ग्रैंड पैलेस में शुरू हुआ “सराफा से छप्पन – एक प्लेट में इंदौर एक्सपीरियंस”, स्वाद प्रेमियों के लिए हर शनिवार और रविवार खास होगा

इंदौर । इंदौर को देश की स्ट्रीट फूड कैपिटल के रूप में पहचान मिली हुई है। यहां का सराफा बाजार अपनी रात की रौनक और अनोखे जायकों के लिए प्रसिद्ध है, वहीं छप्पन दुकान सुबह से देर शाम तक स्वाद प्रेमियों की पहली पसंद बनी रहती है। इसी सांस्कृतिक और खानपान विरासत को ध्यान में रखते हुए और इंदौर की प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड संस्कृति को एक नई और प्रीमियम प्रस्तुति के साथ अनुभव कराने के उद्देश्य से शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में “सराफा से छप्पन- एक प्लेट में इंदौर एक्सपीरियंस” की शुरुआत की गई है। यह विशेष फूड फेस्टिवल पूरे मई माह में प्रत्येक शनिवार और रविवार को शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जहां मेहमानों को सराफा बाजार की रातों और छप्पन दुकान की दिनभर की फूड विरासत का स्वाद एक ही प्लेट में मिलेगा। यह विशेष क्यूरेटेड फूड प्रस्तुति तैयार की गई है, जिसमें स्वाद, खुशबू, रंग और इंदौर की फूड स्टोरीटेलिंग को एक साथ अनुभव किया जा सकेगा।

इस कॉन्सेप्ट का उद्देश्य इंदौर के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड को एक आधुनिक और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करना है, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ शहर आने वाले पर्यटक भी इंदौर के असली स्वाद को प्रीमियम वातावरण में महसूस कर सकें। यह आयोजन फूड फेस्टिवल, रेस्तरां एक्सपीरियंस और गैस्ट्रोनॉमिक प्रस्तुति का अनूठा संगम माना जा रहा है।
फूड फेस्टिवल में इंदौरी स्पेशल स्ट्रीट फूड काउंटर प्रमुख आकर्षण रहेगा, जिसमें बुट्टे का कीस, पोहा कॉम्बो, मिनी समोसा और कचौरी जैसे लोकप्रिय व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके अलावा मोटी और रसदार जलेबा, विभिन्न प्रकार के सैंडविच और हॉट डॉग वैरिएशन के साथ रबड़ी आधारित डेजर्ट्स भी मेहमानों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस अवसर पर शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के डायरेक्टर ऑफ एफएंडबी गुरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा, “इंदौर केवल एक शहर नहीं बल्कि स्वाद और संस्कृति का अनुभव है। ‘सराफा से छप्पन- एक प्लेट में इंदौर एक्सपीरियंस’ के माध्यम से हम शहर की सबसे प्रतिष्ठित फूड परंपराओं को एक साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य मेहमानों को ऐसा अनुभव देना है, जहां वे इंदौर के असली स्वाद के साथ उसकी भावना और कहानियों को भी महसूस कर सकें। यह पहल इंदौर की फूड पहचान को नए स्तर पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक विशेष प्रयास है, जो शहर के फूड लवर्स और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।”

×
Date : 16 May 2026 Posted By : EDITOR
Sheraton Grand Palace Indore : हर वीकेंड मिलेगा सराफा और छप्पन का स्वाद शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में
News Image

शेरेटन ग्रैंड पैलेस में शुरू हुआ “सराफा से छप्पन - एक प्लेट में इंदौर एक्सपीरियंस”, स्वाद प्रेमियों के लिए हर शनिवार और रविवार खास होगा

इंदौर । इंदौर को देश की स्ट्रीट फूड कैपिटल के रूप में पहचान मिली हुई है। यहां का सराफा बाजार अपनी रात की रौनक और अनोखे जायकों के लिए प्रसिद्ध है, वहीं छप्पन दुकान सुबह से देर शाम तक स्वाद प्रेमियों की पहली पसंद बनी रहती है। इसी सांस्कृतिक और खानपान विरासत को ध्यान में रखते हुए और इंदौर की प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड संस्कृति को एक नई और प्रीमियम प्रस्तुति के साथ अनुभव कराने के उद्देश्य से शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में “सराफा से छप्पन- एक प्लेट में इंदौर एक्सपीरियंस” की शुरुआत की गई है। यह विशेष फूड फेस्टिवल पूरे मई माह में प्रत्येक शनिवार और रविवार को शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जहां मेहमानों को सराफा बाजार की रातों और छप्पन दुकान की दिनभर की फूड विरासत का स्वाद एक ही प्लेट में मिलेगा। यह विशेष क्यूरेटेड फूड प्रस्तुति तैयार की गई है, जिसमें स्वाद, खुशबू, रंग और इंदौर की फूड स्टोरीटेलिंग को एक साथ अनुभव किया जा सकेगा।

इस कॉन्सेप्ट का उद्देश्य इंदौर के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड को एक आधुनिक और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करना है, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ शहर आने वाले पर्यटक भी इंदौर के असली स्वाद को प्रीमियम वातावरण में महसूस कर सकें। यह आयोजन फूड फेस्टिवल, रेस्तरां एक्सपीरियंस और गैस्ट्रोनॉमिक प्रस्तुति का अनूठा संगम माना जा रहा है।
फूड फेस्टिवल में इंदौरी स्पेशल स्ट्रीट फूड काउंटर प्रमुख आकर्षण रहेगा, जिसमें बुट्टे का कीस, पोहा कॉम्बो, मिनी समोसा और कचौरी जैसे लोकप्रिय व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके अलावा मोटी और रसदार जलेबा, विभिन्न प्रकार के सैंडविच और हॉट डॉग वैरिएशन के साथ रबड़ी आधारित डेजर्ट्स भी मेहमानों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस अवसर पर शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के डायरेक्टर ऑफ एफएंडबी गुरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा, “इंदौर केवल एक शहर नहीं बल्कि स्वाद और संस्कृति का अनुभव है। ‘सराफा से छप्पन- एक प्लेट में इंदौर एक्सपीरियंस’ के माध्यम से हम शहर की सबसे प्रतिष्ठित फूड परंपराओं को एक साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य मेहमानों को ऐसा अनुभव देना है, जहां वे इंदौर के असली स्वाद के साथ उसकी भावना और कहानियों को भी महसूस कर सकें। यह पहल इंदौर की फूड पहचान को नए स्तर पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक विशेष प्रयास है, जो शहर के फूड लवर्स और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]

33.27 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन, शिप्रा से महाकाल तक बना विश्व रिकॉर्ड!

📰 Generate e-Paper Clip 33.27 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन, शिप्रा से महाकाल तक बना विश्व रिकॉर्ड! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। शिप्रा तट से लेकर महाकाल महालोक तक एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत […]