Shivraj Dr Saroj Pandey and Devendra Fadnavis president of BJP

चर्चा में : बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शिवराज सिंह चौहान, डॉ सरोज पांडेय और देवेंद्र फडणवीस

नई दिल्ली । बीजेपी की ओर से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर कवायद तेज हो गई है। दिल्ली मुख्यालय में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। इन बैठकों पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ समेत कई दिग्गज नेता नजर रखे हुए हैं।
बीजेपी के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए शिवराज सिंह चौहान, डॉ सरोज पांडेय और देवेंद्र फडणवीस का नाम भी चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए पीएम मोदी, अमित शाह और आरएसएस के नेताओं के बीच बैठक के बाद ये तीन नाम सामने आए हैं।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के दिग्गज नेता हैं। पार्टी के अंदर उनकी अच्छी साख है। ऐसे में वह प्रबल दावेदार हैं। उधर देवेंद्र फडणवीस बीजेपी के युवा चेहरे हैं। महाराष्ट्र जीत के बाद बीजेपी फडणवीस को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने को लेकर पार्टी मंथन कर रही है। फडणवीस को पीएम मोदी और अमित शाह का भी करीबी माना जाता है। वहीं बीजेपी इस बार चौंकाने वाला फैसला करते हुए बीजेपी की कद्दावर महिला नेता डॉ सरोज पाण्डेय को भी अध्यक्ष पद पर बैठा सकती है। उधर राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा भी है कि बीजेपी का नया अध्यक्ष दक्षिण भारत से हो सकता है, क्योंकि इस समय बीजेपी के अहम पदों में से किसी भी पद पर दक्षिण भारत का नेता नहीं है।

×
Date : 28 November 2024 Posted By : EDITOR
चर्चा में : बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शिवराज सिंह चौहान, डॉ सरोज पांडेय और देवेंद्र फडणवीस
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Castrol India and Eicher Group Foundation celebrate truck drivers in Indore

📰 Generate e-Paper Clip Castrol India and Eicher Group Foundation celebrate truck drivers in Indore Indore: Vivekananda Foundation Trust (VFT), in association with Castrol Indiahosted a special driver welfare and stakeholder engagement programme at Eicher Khel Adda in Indore under the Castrol Sarathi Mitra initiative in Indore on 18th November 2026. The event brought together […]

प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के नवाचारों से भारत सरकार को अवगत करवाएंगे भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ग्रामीण विकास, कृषि, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अलावा अन्य विभागों के केंद्र के समक्ष विचाराधीन विषयों […]