Shivraj pictures disappear from hoardings without being CM

CM न रहने पर होर्डिंग्स से तस्वीरें ऐसे गायब होती हैं जैसे गधे के सिर से सींग, छलका दर्द शिवराज का – देखें वीडियो

 

CM न रहने पर होर्डिंग्स से तस्वीरें ऐसे गायब होती हैं जैसे गधे के सिर से सींग, छलका दर्द शिवराज का

Bhopal: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब कोई शीर्ष पद पर नहीं रहता तो होर्डिंग्स से तस्वीरें ऐसे गायब हो जाती हैं जैसे ‘गधे के सिर से सींग’. नवंबर में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों (MP Assembly Elections) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भारी जीत के बावजूद शिवराज सिंह चौहान के बजाय डॉ मोहन यादव प्रदेश (Mohan Yadav) के मुख्यमंत्री बने हैं. पूर्व सीएम ने कहा, ‘जब कोई दूसरों के कल्याण के लिए काम करने का लक्ष्य तय कर लेता है तो जीवन आनंद से भर जाता है.’
रविवार को शिवराज सिंह चौहान भोपाल के नीलबड़ में ‘ब्रम्हकुमारीज’ के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उनके इस भाषण की एक क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. शिवराज ने कहा, ‘जब हम दूसरों के लिए काम करने का लक्ष्य निर्धारित करते हैं तो जीवन आनंद से भर जाता है. मेरे पास अभी भी समय नहीं है. मैं लगातार व्यस्त रहता हूं. यह अच्छा है कि हमें राजनीति से दूर काम करने का मौका मिल रहा है.’
CM न रहने पर होर्डिंग्स से गायब हो जाती हैं तस्वीरें’
उन्होंने कहा कि राजनीति में सक्रिय लोग भी समर्पण भाव से अच्छा काम करते हैं. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता हैं जो देश के लिए जीते हैं. लेकिन ऐसे भी कई लोग हैं जो रंग देखते हैं. अगर आप मुख्यमंत्री हैं तो ऐसे लोग कहते हैं, ‘भाईसाहब आपके पैर और हाथ कमल की तरह हैं’ लेकिन जब कोई मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहता तो उसकी तस्वीरें होर्डिंग्स से ऐसे गायब हो जाती हैं जैसे गधे के सिर से सींग.’

×
Date : 09 January 2024 Posted By : EDITOR
CM न रहने पर होर्डिंग्स से तस्वीरें ऐसे गायब होती हैं जैसे गधे के सिर से सींग, छलका दर्द शिवराज का – देखें वीडियो
News Image

 

CM न रहने पर होर्डिंग्स से तस्वीरें ऐसे गायब होती हैं जैसे गधे के सिर से सींग, छलका दर्द शिवराज का

Bhopal: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब कोई शीर्ष पद पर नहीं रहता तो होर्डिंग्स से तस्वीरें ऐसे गायब हो जाती हैं जैसे 'गधे के सिर से सींग'. नवंबर में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों (MP Assembly Elections) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भारी जीत के बावजूद शिवराज सिंह चौहान के बजाय डॉ मोहन यादव प्रदेश (Mohan Yadav) के मुख्यमंत्री बने हैं. पूर्व सीएम ने कहा, 'जब कोई दूसरों के कल्याण के लिए काम करने का लक्ष्य तय कर लेता है तो जीवन आनंद से भर जाता है.'
रविवार को शिवराज सिंह चौहान भोपाल के नीलबड़ में 'ब्रम्हकुमारीज' के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उनके इस भाषण की एक क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. शिवराज ने कहा, 'जब हम दूसरों के लिए काम करने का लक्ष्य निर्धारित करते हैं तो जीवन आनंद से भर जाता है. मेरे पास अभी भी समय नहीं है. मैं लगातार व्यस्त रहता हूं. यह अच्छा है कि हमें राजनीति से दूर काम करने का मौका मिल रहा है.'
CM न रहने पर होर्डिंग्स से गायब हो जाती हैं तस्वीरें'
उन्होंने कहा कि राजनीति में सक्रिय लोग भी समर्पण भाव से अच्छा काम करते हैं. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता हैं जो देश के लिए जीते हैं. लेकिन ऐसे भी कई लोग हैं जो रंग देखते हैं. अगर आप मुख्यमंत्री हैं तो ऐसे लोग कहते हैं, 'भाईसाहब आपके पैर और हाथ कमल की तरह हैं' लेकिन जब कोई मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहता तो उसकी तस्वीरें होर्डिंग्स से ऐसे गायब हो जाती हैं जैसे गधे के सिर से सींग.'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Castrol India and Eicher Group Foundation celebrate truck drivers in Indore

📰 Generate e-Paper Clip Castrol India and Eicher Group Foundation celebrate truck drivers in Indore Indore: Vivekananda Foundation Trust (VFT), in association with Castrol Indiahosted a special driver welfare and stakeholder engagement programme at Eicher Khel Adda in Indore under the Castrol Sarathi Mitra initiative in Indore on 18th November 2026. The event brought together […]

प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के नवाचारों से भारत सरकार को अवगत करवाएंगे भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ग्रामीण विकास, कृषि, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अलावा अन्य विभागों के केंद्र के समक्ष विचाराधीन विषयों […]