Shivraj said Rahul committed hooliganism on the scuffle in

संसद में धक्का-मुक्की पर शिवराज बोले- राहुल ने गुंडागर्दी की

संसद में धक्का-मुक्की पर शिवराज बोले- राहुल ने गुंडागर्दी की

राहुल बोले- अडाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने की BJP की स्ट्रैटजी

नई दिल्ली – संसद में गुरुवार सुबह हुई धक्कामुक्की की घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम शांति से प्रदर्शन करने आए थे, लेकिन भाजपा ने मसल पावर दिखाया। ये उनका अडाणी जैसे जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने का तरीका है।
वहीं, भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि अगर खड़गे-राहुल को माफी नहीं मांगनी थी तो प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की। उनका अहंकार झलक रहा है। आज जो संसद में हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। कांग्रेस ने गुंडे-पहलवान संसद में भेजे हैं।
दरअसल, भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने सुबह आरोप लगाया था कि राहुल ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे उनके सिर में चोट आई। पार्टी के एक अन्य सांसद मुकेश राजपूत ने भी राहुल पर यही आरोप लगाए थे। हालांकि राहुल ने कहा कि भाजपा सांसदों ने उन्हें संसद में जाने से रोका, धमकाया और धक्का-मुक्की की।
संसद में गुरुवार सुबह I.N.D.I.A. ब्लॉक अंबेडकर पर दिए शाह के बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान भाजपा और विपक्षी सांसद आमने-सामने आ गए। इस घटना के बाद ही धक्का-मुक्की शुरू हुई।

×
Date : 19 December 2024 Posted By : EDITOR
संसद में धक्का-मुक्की पर शिवराज बोले- राहुल ने गुंडागर्दी की
News Image

संसद में धक्का-मुक्की पर शिवराज बोले- राहुल ने गुंडागर्दी की

राहुल बोले- अडाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने की BJP की स्ट्रैटजी

नई दिल्ली - संसद में गुरुवार सुबह हुई धक्कामुक्की की घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम शांति से प्रदर्शन करने आए थे, लेकिन भाजपा ने मसल पावर दिखाया। ये उनका अडाणी जैसे जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने का तरीका है।
वहीं, भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि अगर खड़गे-राहुल को माफी नहीं मांगनी थी तो प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की। उनका अहंकार झलक रहा है। आज जो संसद में हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। कांग्रेस ने गुंडे-पहलवान संसद में भेजे हैं।
दरअसल, भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने सुबह आरोप लगाया था कि राहुल ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे उनके सिर में चोट आई। पार्टी के एक अन्य सांसद मुकेश राजपूत ने भी राहुल पर यही आरोप लगाए थे। हालांकि राहुल ने कहा कि भाजपा सांसदों ने उन्हें संसद में जाने से रोका, धमकाया और धक्का-मुक्की की।
संसद में गुरुवार सुबह I.N.D.I.A. ब्लॉक अंबेडकर पर दिए शाह के बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान भाजपा और विपक्षी सांसद आमने-सामने आ गए। इस घटना के बाद ही धक्का-मुक्की शुरू हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के नवाचारों से भारत सरकार को अवगत करवाएंगे भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ग्रामीण विकास, कृषि, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अलावा अन्य विभागों के केंद्र के समक्ष विचाराधीन विषयों […]

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए UNN: भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में मंगलवार को टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन चेज कर दिए। मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। […]