एमएस धोनी के 100 करोड़ रुपये मानहानि केस में पुलिस अधिकारी को झटका - Update Now News

एमएस धोनी के 100 करोड़ रुपये मानहानि केस में पुलिस अधिकारी को झटका

 

New Delhi : मद्रास हाई कोर्ट ने 9 दिसंबर को आईपीएस अधिकारी जी संपत कुमार (G Sampath Kumar) की उन पर चल रहे मानहानि केस पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया. संपत कुमार पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मानहानि का केस कर रखा है. जस्टिस एन शेषशायी ने फैसला देते हुए कहा कि इस समय किसी भी तरह का आदेश देने से 2014 से चल रहे मुख्य केस के आगे बढ़ने पर निश्चित रूप से असर पड़ेगा. यह टिप्पणी करते हुए उन्होंने याचिका खारिज कर दी. धोनी ने 2014 में 100 करोड़ रुपये की मानहानि का केस किया था. धोनी की तरफ से दायर मानहानि याचिका में कहा गया कि एक टीवी मीडिया कंपनी और बाकी लोगों ने कथित तौर पर छवि खराब करने वाली खबर चलाई जिसमें कहा गया कि वह आईपीएल मैचों में मैच व स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी में शामिल थे. उन्होंने जी संपत कुमार समेत मानहानि के मामले में शामिल आरोपियों पर बयान देने और उन्हें छापने पर रोक लगाने की मांग की थी. संपत कुमार आईपीएल सट्टेबाजी मामले की जांच में शामिल रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया कूपर कोनोली #Cooper Connolly के नाबाद अर्द्धशतक नई दिल्ली: कूपर कोनोली की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल […]

IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार UNN: वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ राजस्थान […]