Shubhanshu reached the space station after completing a journey

शुभांशु 28 घंटे का सफर पूरा कर पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन: आईएसएस पर पहुंचने वाले पहले भारतीय

फ्लोरिडा । भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है! दरअसल भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। 28 घंटे का लंबा अंतरिक्ष सफर पूरा करने के बाद, 26 जून को भारतीय समयानुसार शाम 4:01 बजे शुभांशु और उनके तीन विदेशी साथी आईएसएस पर पहुंच गए हैं।
जानकारी अनुसार इस सफर के पूरा होने के साथ ही करीब दो घंटे बाद, यानी शाम 6 बजे स्पेस स्टेशन का हैच खुला और सभी अंतरिक्ष यात्री उसके अंदर दाखिल हुए। शुभांशु अगले 14 दिन आईएसएस में रहते हुए विज्ञान, स्वास्थ्य और माइक्रोग्रैविटी से जुड़े विभिन्न शोध करेंगे।
1984 के बाद दूसरी ऐतिहासिक उड़ान
शुभांशु शुक्ला से पहले 1984 में राकेश शर्मा ने सोवियत स्पेस मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रा की थी। शुभांशु अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय, लेकिन आईएसएस पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
शुभांशु ने कहा- नमस्कार फ्रॉम स्पेस!
उड़ान के बाद लाइव संवाद में शुभांशु ने कहा- नमस्कार फ्रॉम स्पेस! मैं यहां एक बच्चे की तरह सीख रहा हूं – कैसे चलना है, कैसे खाना है। जब रॉकेट लॉन्च हुआ, तो लगा जैसे सीट में पीछे धकेले जा रहे हों। फिर एकाएक सब शांत हो गया। बेल्ट खोलते ही हम वैक्यूम की शांति में तैरने लगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे भारत की सामूहिक उपलब्धि है और इस सफलता के लिए उन्होंने अपने परिवार, वैज्ञानिकों और सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।
एक्सियम मिशन 4 के तहत उड़ान
शुभांशु एक्सियम स्पेस के एएक्स-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए हैं। यह मिशन 25 जून को दोपहर 12 बजे अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और स्पेसएक्स के सहयोग से लॉन्च किया गया था। भारत के लिए यह उपलब्धि सिर्फ अंतरिक्ष विज्ञान का विस्तार ही नहीं बल्कि वैश्विक मंच पर वैज्ञानिक नेतृत्व की दिशा में एक और सशक्त कदम है। शुभांशु का यह मिशन और उनके अनुभव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।

×
Date : 26 June 2025 Posted By : EDITOR
शुभांशु 28 घंटे का सफर पूरा कर पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन: आईएसएस पर पहुंचने वाले पहले भारतीय
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]