Shubman discharged from hospital but doubts remain over his

शुभमन को अस्पताल से छुट्टी मिली पर दूसरे टेस्ट में खेलने पर संशय बरकरार

फिट नहीं हुए तो सुदर्शन या पाडिक्कल को मिलगा अवसर
कोलकाता । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। शुभमन को पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान ही गर्दन में अकड़न आ गयी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अस्पताल से तो बाहर आ गये हैं पर अभी भी गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट में उनका खेलना संदिग्ध है। टीम प्रबंधन उनके कार्यभार को ध्यान में रखकर ही इस मामले में फैसला लेगा। शुभमन मंगलवार को होने वाले अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं लेंगे। वहीं पूरी टीम बुधवार को गुवाहाटी रवाना होगी। गिल गर्दन की समस्या से उबर रहे हैं और ऐसे में माना जा रहा है कि वह अभी साथ खिलाड़ियों के साथ नहीं जाएंगे।
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मैच के बाद कहा था था कि शुभमन की सेहत पर मेडिकल टीम की नजरें हैं और फिजियो जल्द ही उनकी एक और जांच करेगा उसके बाद ही उनके आगे खेलने पर फैसला होगा। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शुभमन के बाहर होने से भारत के पास एक बल्लेबाज की कमी हो गयी थी। गंभीर ने माना कि यह स्थिति आसान नहीं थी। उन्होंने कहा, यह एक कठिन परिस्थिति थी। शुरुआत से ही हम जानते थे कि हमारी बल्लेबाजी में एक खिलाड़ी की कमी है।
अगर गिल गुवाहाटी टेस्ट के लिए फिट नहीं होते, तो उनकी जगह पर बी साई सुदर्शन और देवदत्त पाडिक्कल को टीम में जगह मिल सकती है। पाडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में एक-एक टेस्ट खेला था। अगर टीम एक-एक बदलाव तक सीमित रहती है, तो भारतीय टीम अगली इलेवन में सात बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ उतरेगी। कोलकाता टेस्ट में भारतीय टीम ने पहली बार छह बाएं हाथ के बल्लेबाज उतारे थे। गिल पिछले साल भी गर्दन की अकड़न के कारण ही न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट नहीं खेल पाये थे। हैं। आईपीएल 2025 के बाद से ही लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं ऐसे में माना जा रहा है उन्हें फिटनेस बनाये रखने ब्रेक दिया जाना भी जरुरी है।

×
Date : 18 November 2025 Posted By : EDITOR
शुभमन को अस्पताल से छुट्टी मिली पर दूसरे टेस्ट में खेलने पर संशय बरकरार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें?

📰 Generate e-Paper Clip IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें ? India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में […]

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]