Harbhajan expressed his displeasure over the Eden Gardens pitch

हरभजन ने ईडन गार्डन की पिच पर नाराजगी जतायी

इस प्रकार की पिचों से टेस्ट क्रिकेटर को हो रहा नुकसान

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम को मिली करारी हार पर निराशा जतायी है। हरभजन ने इस हार के लिए टीम प्रबंधन को जिम्मेदार बताते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने ऐसी पिच बनवायी जिसपर बल्लेबाजी करना बेहद कठिन था।
भारतीय टीम की तीन दिनों के अंदर हुई हार के बाद ही ईडन गार्डन्स की पिच विवादों में है क्योंकि तीन दिन के अंदर ही 40 विकेट गिर गए। हरभजन ने कहा कि ऐसी पिचों के कारण ही टेस्ट क्रिकेट को नुकसान हो रहा है। साथ ही कहा कि इस प्रकार की पिच पर खेलकर खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ सकते। हरभजन ने कहा,” इस प्रकार की पिच से पूरी टेस्ट क्रिकेट बर्बाद हो रहा है। इस प्रकार की पिचें बनाने को काम पिछले कुछ समय से हो रहा है। मैं कई सालों से देख रहा हूं। कोई इस बारे में बात नहीं करता क्योंकि टीम जीत रही है, कोई विकेट ले रहा है, कोई महान खिलाड़ी बन रहा है। उन विकेटों को लेकर इसलिए सबको लगता है कि सब कुछ ठीक चल रहा है। मुझे लगता है कि यह चलन आज शुरू नहीं हुआ है। यह कई सालों से चल रहा है, और मुझे लगता है कि यह खेलने का सही तरीका नहीं है!”
साथ ही कहा “आप किसी भी तरह से आगे नहीं बढ़ रहे हैं, आप चक्की में बंधे घूम रहे हैं। आप जीत रहे हैं, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं है क्योंकि एक क्रिकेटर के रूप में, आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह समय है इस पर विचार करने का कि ऐसी पिचों पर मैच खेलना जहां आपके बल्लेबाज यह भी नहीं जानते कि रन कैसे बनाए जाएं।

×
Date : 18 November 2025 Posted By : EDITOR
हरभजन ने ईडन गार्डन की पिच पर नाराजगी जतायी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]