Signs of partial change in Uttar Pradesh BJP organization

उत्तर प्रदेश BJP संगठन में आंशिक बदलाव के संकेत, कमजोर प्रदर्शन वाले नेताओं पर गिर सकती है गाज

 

नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन में फिलहाल कुछ आंशिक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। संगठन के कुछ चेहरे बदले जा सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला। पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश की सियासत चर्चा का विषय बनी हुई है। भाजपा नेता केशव मौर्य और भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अलग-अलग मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के संगठन में भाजपा कई बदलाव कर सकती है। हालांकि, यह बदलाव आंशिक ही होंगे और विधानसभा उपचुनाव के बाद ही होंगे। आइए जानते हैं कि जेपी नड्डा के साथ यूपी के नेताओं की बैठक से क्या अपडेट्स सामने आए हैं।
जेपी नड्डा की बैठक में क्या हुआ?
बैठक में नेताओं को ऐसी बयानबाजी से बचने के लिए कहा गया है जिससे जनता के बीच गलत संदेश जाए। केंद्र और राज्य सरकार का पूरा ध्यान उपचुनाव पर है। संगठन में संभावित बदलाव को देखते हुए जेपी नड्डा ने केशव मौर्य और भूपेंद्र चौधरी से अलग-अलग मुलाकात की है और उनसे सुझाव मांगे गए हैं, जो भविष्य में पार्टी के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
इन पर लटकी है तलवार
उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन में फिलहाल आंशिक बदलाव के संकेत हैं। संगठन के कुछ चेहरे बदले जा सकते हैं और उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। संभावना है कि जिन लोगों का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा उन्हें सबसे पहले हटाया जाएगा। कुल मिलाकर उपचुनाव तक संगठन में बड़े बदलाव की संभावना कम है।
सीएम योगी ने बुलाई बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक बुधवार को सीएम योगी के आवास पर हो रही है। बैठक के लिए मंत्रियों का सीएम आवास पर आना शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में आगामी उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। यूपी में 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है।

 

×
Date : 18 July 2024 Posted By : EDITOR
उत्तर प्रदेश BJP संगठन में आंशिक बदलाव के संकेत, कमजोर प्रदर्शन वाले नेताओं पर गिर सकती है गाज
News Image

 

नई दिल्ली - उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन में फिलहाल कुछ आंशिक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। संगठन के कुछ चेहरे बदले जा सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला। पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश की सियासत चर्चा का विषय बनी हुई है। भाजपा नेता केशव मौर्य और भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अलग-अलग मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के संगठन में भाजपा कई बदलाव कर सकती है। हालांकि, यह बदलाव आंशिक ही होंगे और विधानसभा उपचुनाव के बाद ही होंगे। आइए जानते हैं कि जेपी नड्डा के साथ यूपी के नेताओं की बैठक से क्या अपडेट्स सामने आए हैं।
जेपी नड्डा की बैठक में क्या हुआ?
बैठक में नेताओं को ऐसी बयानबाजी से बचने के लिए कहा गया है जिससे जनता के बीच गलत संदेश जाए। केंद्र और राज्य सरकार का पूरा ध्यान उपचुनाव पर है। संगठन में संभावित बदलाव को देखते हुए जेपी नड्डा ने केशव मौर्य और भूपेंद्र चौधरी से अलग-अलग मुलाकात की है और उनसे सुझाव मांगे गए हैं, जो भविष्य में पार्टी के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
इन पर लटकी है तलवार
उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन में फिलहाल आंशिक बदलाव के संकेत हैं। संगठन के कुछ चेहरे बदले जा सकते हैं और उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। संभावना है कि जिन लोगों का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा उन्हें सबसे पहले हटाया जाएगा। कुल मिलाकर उपचुनाव तक संगठन में बड़े बदलाव की संभावना कम है।
सीएम योगी ने बुलाई बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक बुधवार को सीएम योगी के आवास पर हो रही है। बैठक के लिए मंत्रियों का सीएम आवास पर आना शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में आगामी उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। यूपी में 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]