Snowfall continues in hilly areas, cold wave wreaks havoc

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी, पंजाब, दिल्ली और यूपी में शीतलहर का कहर

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी, पंजाब, दिल्ली और यूपी में शीतलहर का कहर

राजस्थान के सीकर जिले में रात का तापमान 0.1 डिग्री पहुंचा

नई दिल्ली । पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। इसका असर मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में शीतलहर चल रही है। दिल्ली में शुक्रवार को पारा न्यूनतम 4.2 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत में शीतलहर जारी रहेगी। ठंड और बढ़ सकती है। वहीं तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में पारा लगातार गिर रहा है। अनुमान के मुताबिक शनिवार को मौसम और ज्यादा ठंडा रहेगा और पारा 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है। गुरुवार को बीते तीन साल में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा था। इसके अलावा सुबह-सुबह कोहरे की चादर भी बिछी रही। दिल्ली और एनसीआर में गुनगुनी धूप से लोगों को दिन में राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में शीतलहर चलती रहेगी। इसके अलावा बिहार, यूपी, झारखंड और मध्य प्रदेश में भी शीतलहर का प्रकोप रहेगा। लोगों को ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उधर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। कश्मीर के पुलवामा, बारामूला, अनंतनाग, बांदीपोरा में बर्फबारी दर्ज की गई। इसके अलावा जोजिला दर्रा, शिमला, मसूरी में भी हल्की बर्फबारी हुई। बर्फबारी से लेह-श्रीनगर मार्ग बंद कर दिया गया है।
राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सीकर जिले में रात का तापमान 0.1 डिग्री पहुंच गया। वहीं कई जगहों पर रात का तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया। हरियाणा में शनिवार को तापमान 2 डिग्री तक नीचे जा सकता है। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक जा सकता है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में पाला पड़ने की भी संभावना है।
स्काईमेट के मुतबिक दक्षिण के राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान-नीकोबार में भी हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]