Sonam Wangchuk's health deteriorates; INDIA bloc active in

सोनम वांगचुक की सेहत बिगड़ी, अनशन तुड़वाने इंडिया गठबंधन सक्रिय

सोनम वांगचुक की सेहत बिगड़ी, अनशन तुड़वाने इंडिया गठबंधन सक्रिय

– दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रही भूख हड़ताल पर विपक्षी नेताओं ने सरकार से प्रदर्शनकारियों से

बातचीत की अपील की – प्रसिद्ध पर्यावरणविद का 8 किलो से ज्यादा वजन घटा, एक छात्र अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली । दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा छात्र आंदोलन अब एक गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुई भूख हड़ताल लगातार 16वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और इनोवेशन एक्सपर्ट सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि उनका वजन 8 किलो से ज्यादा कम हो चुका है और लगातार कमजोरी महसूस हो रही है। इस बीच आंदोलन में शामिल एक छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। छात्र संगठन के अनुसार, लंबे समय तक भोजन न लेने की वजह से उसे गंभीर कमजोरी और शरीर में तरल पदार्थों की कमी की शिकायत हुई, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। वांगचुक का अनशन तुड़वाने के लिए अब इंडिया गठबंधन सक्रिय हो गया है।
उद्धव ठाकरे ने सोनम वांगचुक के आंदोलन को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार को असंवेदनशील बताते हुए वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की है और 20 जुलाई को संसद से लेकर सडक़ तक प्रदर्शन का एलान किया है। प्रदर्शनकारी लगातार ये आरोप लगा रहे हैं कि उनकी मांगों पर सरकार की तरफ से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उनका कहना है कि कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चल रहा है, लेकिन बातचीत शुरू करने के लिए अब तक कोई आधिकारिक प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। इसी वजह से आंदोलनकारियों में निराशा भी बढ़ रही है। सोनम वांगचुक की हेल्थ को लेकर आंदोलन से जुड़े लोगों ने कहा कि लगातार उपवास की वजह से उनके शरीर में कमजोरी बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि उनका ब्लड शुगर लेवल भी कई बार सामान्य सीमा से नीचे पहुंच चुका है। इसके बावजूद उन्होंने अपनी मांगों को लेकर अनशन जारी रखने का फैसला किया है। डॉक्टरों की निगरानी में समय-समय पर उनकी स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इस आंदोलन को कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का समर्थन भी मिल रहा है। कुछ नेताओं ने सार्वजनिक रूप से वांगचुक से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अनशन समाप्त करने की अपील की है, वहीं सरकार से भी प्रदर्शनकारियों के साथ संवाद शुरू करने अपील की है। उनका मानना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी विवाद का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जाना चाहिए।
कल वांगचुक से मिलेंगे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया है। केजरीवाल ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की। केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह बृहस्पतिवार शाम को पांच बजे जंतर-मंतर पर जाकर सोनम वांगचुक और सीजेपी के प्रदर्शन को समर्थन देंगे। केजरीवाल ने कहा,कि सोनम वांगचुक कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। वह देश की धरोहर हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वह अपनी भूख हड़ताल समाप्त करें। संघर्ष के और भी तरीके हो सकते हैं।
धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सीजेपी के प्रदर्शन और उसकी मांगों का समर्थन करती है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा देने की भी मांग की। केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने और भविष्य में छात्रों को परेशानियों से बचाने के लिए परीक्षा प्रणाली में सुधार किया जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को जंतर-मंतर पर वांगचुक से मुलाकात की थी। सीजेपी ने नीट-यूजी और अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बडिय़ों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत के GenZ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बढ़ाया देश का गौरव – विश्वास कैलाश सारंग

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत के GenZ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बढ़ाया देश का गौरव – विश्वास कैलाश सारंग Bhopal: जब युवा संकल्प लेते हैं तो इतिहास बनता है। जब तिरंगा सबसे ऊँचा लहराता है, तो पूरा राष्ट्र गर्व से भर उठता है। भारत का GenZ अब केवल संभावनाओं का प्रतीक नहीं बल्कि उपलब्धियों […]

उपचुनाव में बड़ा उलटफेर: नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते, दतिया में कांग्रेस और गुजरात में BJP की जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उपचुनाव में बड़ा उलटफेर: नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते, दतिया में कांग्रेस और गुजरात में BJP की जीत नई दिल्ली: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। एमपी के दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा जीत […]