2024 चुनाव के लिए सोनिया ने बनाया कार्य समूह - Update Now News

2024 चुनाव के लिए सोनिया ने बनाया कार्य समूह

 

नई दिल्ली कांग्रेस ने सोमवार को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए एक अधिकार प्रदत्त कार्य समूह (एमपावर्ड एक्शन ग्रुप) का गठन करने का फैसला किया। 21 अप्रैल को आठ सदस्यीय समिति द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के बाद इस समूह का गठन किया गया है। सूत्रों के अनुसार, समूह राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) के साथ 2024 के चुनाव तक पार्टी के लिए काम करेगा, लेकिन इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 21 अप्रैल को आठ सदस्यीय समूह ने एक रिपोर्ट सौंपी। आज उन्होंने समूह के साथ रिपोर्ट पर चर्चा की। चर्चाओं के आधार पर, कांग्रेस अध्यक्ष ने 2024 के लिए एक अधिकार प्रदत्त कार्य समूह का गठन करने का निर्णय लिया है, पार्टी ने एक आधिकारिक बयान में ये बात कही। पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि वह समूह के सदस्यों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, लेकिन जैसा कि मैंने कहा है कि एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप आम चुनाव 2024 के लिए है और समूह चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]