Sonu Sood becomes the voice of the disabled

सोनू सूद बने विकलांगों की आवाज, सरकार से किया उनकी जरूरतों को प्राथमिकता देने का आग्रह!

 

Mumbai: परोपकार के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का एक और प्रदर्शन करते हुए, सोनू सूद डिसेब्लड और जरूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रखते हैं। देश के डिसेब्लड लोगों की आवाज बनते हुए, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें संबंधित अधिकारियों और राज्य सरकारों से विकलांग लोगों के लिए बेसिक ग्रेच्युटी और मिनिमम पेंशन पर पुनर्विचार करने और बढ़ाने का आग्रह किया गया। पोस्ट का कैप्शन था:माय न्यू ईयर रेसोलुशन मैं संबंधित अधिकारियों और राज्य सरकारों से अनुरोध करता हूं कि वे विकलांगों लोगों की बेसिक ग्रेच्युटी और मिनिमम पेंशन को सुधारें और बढ़ाएं, ताकि वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। उनके सामने आने वाली चुनौतियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि उनका वित्तीय तनाव कम हो और वे भी सक्षम हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated