Sonu Sood came out in support of the airline

एयरलाइन के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद:पायलट के साथ हाथापाई करने पर बोले-

 

एयरलाइन के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद:पायलट के साथ हाथापाई करने पर बोले-

मौसम को कंट्रोल करना किसी के बस में नहीं

Mumbai: ठंड के मौसम में घने कोहरे के कारण इन दिनों कई फ्लाइट्स देर से चल रही हैं। इसकी वजह से यात्रा कर रहे पैसेंजर्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कई सेलेब्स ने एयरलाइनों को उनके मिसमैनेजमेंट के लिए जमकर आलोचना की। वहीं अब सोनू सूद एयरलाइन के सपोर्ट में आए और लोगों से केबिन क्रू के साथ तहजीब से रहने की बात कही। आपको बता दें ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब कोहरे के कारण उड़ान में देरी हुई, और एक यात्री फ्लाइट के पायलट से हाथापाई करने लगा। कुछ घंटे पहले, सोनू सूद ने एक पोस्ट शेयर किया था कि उड़ान में देरी के कारण वो 3 घंटे तक हवाई अड्डे पर फंसे रहे। उन्होंने लोगों से एयरपोर्ट के कर्मचारियों के साथ धैर्य रखने के लिए कहा और लिखा- मौसम के देवताओं का अपना मूड होता है, जो इंसानों से परे है !! मैं पिछले 3 घंटों से एयरपोर्ट पर शांति से इंतजार कर रहा हूं।’ मैं जानता हूं कि ये मुश्किल है लेकिन सभी से विनती है कि एयरलाइंस क्रू के साथ सही तरीके से पेश आएं। वे अपना बेस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार मैं लोगों के साथ बहुत बेकार तरीके से व्यवहार करते हुए देखता हूं। हमें ये समझने की जरूरत है कि कुछ चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होती हैं। लेकिन हर इंसान सम्मान का पात्र है।

×
Date : 16 January 2024 Posted By : EDITOR
एयरलाइन के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद:पायलट के साथ हाथापाई करने पर बोले-
News Image

 

एयरलाइन के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद:पायलट के साथ हाथापाई करने पर बोले-

मौसम को कंट्रोल करना किसी के बस में नहीं

Mumbai: ठंड के मौसम में घने कोहरे के कारण इन दिनों कई फ्लाइट्स देर से चल रही हैं। इसकी वजह से यात्रा कर रहे पैसेंजर्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कई सेलेब्स ने एयरलाइनों को उनके मिसमैनेजमेंट के लिए जमकर आलोचना की। वहीं अब सोनू सूद एयरलाइन के सपोर्ट में आए और लोगों से केबिन क्रू के साथ तहजीब से रहने की बात कही। आपको बता दें ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब कोहरे के कारण उड़ान में देरी हुई, और एक यात्री फ्लाइट के पायलट से हाथापाई करने लगा। कुछ घंटे पहले, सोनू सूद ने एक पोस्ट शेयर किया था कि उड़ान में देरी के कारण वो 3 घंटे तक हवाई अड्डे पर फंसे रहे। उन्होंने लोगों से एयरपोर्ट के कर्मचारियों के साथ धैर्य रखने के लिए कहा और लिखा- मौसम के देवताओं का अपना मूड होता है, जो इंसानों से परे है !! मैं पिछले 3 घंटों से एयरपोर्ट पर शांति से इंतजार कर रहा हूं।' मैं जानता हूं कि ये मुश्किल है लेकिन सभी से विनती है कि एयरलाइंस क्रू के साथ सही तरीके से पेश आएं। वे अपना बेस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार मैं लोगों के साथ बहुत बेकार तरीके से व्यवहार करते हुए देखता हूं। हमें ये समझने की जरूरत है कि कुछ चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होती हैं। लेकिन हर इंसान सम्मान का पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]