Sourav Ganguly and his family receive death threats

सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, लेटर में लिखा- ‘तुम्हें खत्म कर देंगे’

सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, लेटर में लिखा- ‘तुम्हें खत्म कर देंगे’

kolkata: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। गांगुली परिवार ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, सोमवार को सौरव गांगुली के ऑफिस में इंग्लिश में लिखा हुआ एक लेटर आया था, जिसमें उन्हें और उनके पूरे परिवार को खत्म करने की बात कही गई थी। इस धमकी के बाद से गांगुली परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता काफी बढ़ गई है।
पहले भी मिल चुका है धमकी भरा खत
जानकारी के मुताबिक, गांगुली परिवार को इस तरह का धमकी भरा खत पहली बार नहीं मिला है, बल्कि पहले भी ऐसा हो चुका है। शुरुआत में परिवार ने इसे किसी जुनूनी फैन का काम समझकर टाल दिया था और इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब ऐसे लेटर बार-बार आने लगे, तो परेशान होकर परिवार ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सौरव गांगुली को ICC के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
ठाकुरपुकुर थाने में दर्ज की शिकायत
गांगुली परिवार ने इस मामले की शिकायत कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में दर्ज कराई है। इसके साथ ही राज्य सरकार के सुरक्षा विभाग को भी खबर दे दी गई है और तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह लेटर कूरियर के जरिए गांगुली के ऑफिस भेजा गया था। लिफाफे पर भेजने वाले का नाम ‘अरुण कुमार’ लिखा था। जांच में जुटी पुलिस ने जब लेटर में दिए फोन नंबर की पड़ताल की, तो ट्रूकॉलर पर भी वही नंबर अरुण कुमार के नाम से ही दिखा।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
अब वेस्ट बंगाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ये खत सच में अरुण कुमार नाम के व्यक्ति ने ही भेजे हैं या फिर किसी ने उनका नाम इस्तेमाल करके सौरव गांगुली को डराने की कोशिश की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की पूरी छानबीन कर रहे हैं और गांगुली परिवार की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

×
Date : 11 August 2026 Posted By : EDITOR
सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, लेटर में लिखा- ‘तुम्हें खत्म कर देंगे’
News Image

सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, लेटर में लिखा- 'तुम्हें खत्म कर देंगे'

kolkata: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। गांगुली परिवार ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, सोमवार को सौरव गांगुली के ऑफिस में इंग्लिश में लिखा हुआ एक लेटर आया था, जिसमें उन्हें और उनके पूरे परिवार को खत्म करने की बात कही गई थी। इस धमकी के बाद से गांगुली परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता काफी बढ़ गई है।
पहले भी मिल चुका है धमकी भरा खत
जानकारी के मुताबिक, गांगुली परिवार को इस तरह का धमकी भरा खत पहली बार नहीं मिला है, बल्कि पहले भी ऐसा हो चुका है। शुरुआत में परिवार ने इसे किसी जुनूनी फैन का काम समझकर टाल दिया था और इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब ऐसे लेटर बार-बार आने लगे, तो परेशान होकर परिवार ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सौरव गांगुली को ICC के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
ठाकुरपुकुर थाने में दर्ज की शिकायत
गांगुली परिवार ने इस मामले की शिकायत कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में दर्ज कराई है। इसके साथ ही राज्य सरकार के सुरक्षा विभाग को भी खबर दे दी गई है और तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह लेटर कूरियर के जरिए गांगुली के ऑफिस भेजा गया था। लिफाफे पर भेजने वाले का नाम 'अरुण कुमार' लिखा था। जांच में जुटी पुलिस ने जब लेटर में दिए फोन नंबर की पड़ताल की, तो ट्रूकॉलर पर भी वही नंबर अरुण कुमार के नाम से ही दिखा।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
अब वेस्ट बंगाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ये खत सच में अरुण कुमार नाम के व्यक्ति ने ही भेजे हैं या फिर किसी ने उनका नाम इस्तेमाल करके सौरव गांगुली को डराने की कोशिश की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की पूरी छानबीन कर रहे हैं और गांगुली परिवार की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]