Israel Advises Its Citizens To Visit Indian Beaches

Israel Advises Its Citizens To Visit Indian Beaches : मालदीव ने लगाया बैन तो इजरायल ने अपने नागरिकों को लक्षदीप और अंडमान समेत भारत के इन समुद्री तटों पर जाने की दी सलाह

 

 मालदीव ने लगाया बैन तो इजरायल ने अपने नागरिकों को लक्षदीप और अंडमान समेत भारत के इन समुद्री तटों पर जाने की दी सलाह

नई दिल्ली। गाजा में इजरायली हमले के विरोध में मालदीव ने इजरायल के नागरिकों पर अपने देश में बैन लगा दिया है। मालदीव के इस फैसले के बाद इजरायल भड़क गया और उसने अपने नागरिकों को भारत के शानदार द्वीप घूमने की सलाह दी। भारत में इजरायली दूतावास की ओर से अपने देश के लोगों को मालदीव की जगह भारत आने की अपील की गई है। इजरायली दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने नागरिकों के लिए भारत के खूबसूरत समुद्री तटों वाले पर्यटक स्थलों की फोटो के साथ सूची भी जारी की है।
दूतावास की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा गया, जैसा कि मालदीव ने अब इजरायल के नागरिकों के आने पर बैन लगा दिया है, नीचे दिए यह कुछ खूबसूरत और अद्भुत भारतीय समुद्र तट हैं जहाँ इजरायली पर्यटकों का हार्दिक स्वागत होता है और उनको बेहद आदर, सत्कार दिया जाता हैं। हमारे डिप्लोमेट्स द्वारा यात्रा की गई जगहों के आधार पर @IsraelinIndia के यह कुछ सुझाव हैं । इस पोस्ट में लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा और केरल के समुद्री तटों की फोटो शेयर की गई है। आपको बता दें कि इसी साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी लक्षद्वीप यात्रा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस बात से मालदीव को बड़ी परेशानी हो गई थी।
मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसके विरोध में भारतीयों का मालदीव के प्रति गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों ने मालदीव की अपनी टिकट और टूर पैकेज कैंसिल करा दिया। लोग मालदीव की जगह लक्षद्वीप समेत भारत के ही अन्य खूबसूरत बीच पर जाने लगे। ईजी माई ट्रिप कंपनी ने तो मालदीव की बुकिंग लेना ही बंद कर दिया था। भारतीयों की नाराजगी का मालदीव की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा क्योंकि मालवीद में पर्यटन ही मुख्य व्यवसाय है।

 

 

×
Date : 04 June 2024 Posted By : EDITOR
Israel Advises Its Citizens To Visit Indian Beaches : मालदीव ने लगाया बैन तो इजरायल ने अपने नागरिकों को लक्षदीप और अंडमान समेत भारत के इन समुद्री तटों पर जाने की दी सलाह
News Image

 

 मालदीव ने लगाया बैन तो इजरायल ने अपने नागरिकों को लक्षदीप और अंडमान समेत भारत के इन समुद्री तटों पर जाने की दी सलाह

नई दिल्ली। गाजा में इजरायली हमले के विरोध में मालदीव ने इजरायल के नागरिकों पर अपने देश में बैन लगा दिया है। मालदीव के इस फैसले के बाद इजरायल भड़क गया और उसने अपने नागरिकों को भारत के शानदार द्वीप घूमने की सलाह दी। भारत में इजरायली दूतावास की ओर से अपने देश के लोगों को मालदीव की जगह भारत आने की अपील की गई है। इजरायली दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने नागरिकों के लिए भारत के खूबसूरत समुद्री तटों वाले पर्यटक स्थलों की फोटो के साथ सूची भी जारी की है।
दूतावास की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा गया, जैसा कि मालदीव ने अब इजरायल के नागरिकों के आने पर बैन लगा दिया है, नीचे दिए यह कुछ खूबसूरत और अद्भुत भारतीय समुद्र तट हैं जहाँ इजरायली पर्यटकों का हार्दिक स्वागत होता है और उनको बेहद आदर, सत्कार दिया जाता हैं। हमारे डिप्लोमेट्स द्वारा यात्रा की गई जगहों के आधार पर @IsraelinIndia के यह कुछ सुझाव हैं । इस पोस्ट में लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा और केरल के समुद्री तटों की फोटो शेयर की गई है। आपको बता दें कि इसी साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी लक्षद्वीप यात्रा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस बात से मालदीव को बड़ी परेशानी हो गई थी।
मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसके विरोध में भारतीयों का मालदीव के प्रति गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों ने मालदीव की अपनी टिकट और टूर पैकेज कैंसिल करा दिया। लोग मालदीव की जगह लक्षद्वीप समेत भारत के ही अन्य खूबसूरत बीच पर जाने लगे। ईजी माई ट्रिप कंपनी ने तो मालदीव की बुकिंग लेना ही बंद कर दिया था। भारतीयों की नाराजगी का मालदीव की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा क्योंकि मालवीद में पर्यटन ही मुख्य व्यवसाय है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]