SP leader Azam Khan sentenced to seven years in Dungarpur case

Dungarpur Case : डूंगरपुर मामले में सपा नेता आजम खान को सात साल की सजा, आठ लाख रुपए का जुर्माना

 

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रामपुर के चर्चित डूंगरपुर मामले में यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम को एमपी एमएलए कोर्ट ने 7 साल की सजा के साथ आठ लाख का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने आज आजम खान सहित 4 दोषियों को सजा सुनाई है जबकि 3 आरोपियों को दोषमुक्त भी किया है। आपको बता दें कि बीती 16 मार्च को अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा था। जिस पर आज सुनवाई के दौरान आजम को कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया गया। इस मामले में पूर्व सीओ सिटी आले हसन खान, पूर्व पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खान और ठेकेदार बरकत अली को भी सजा के साथ जुर्माना लगाया गया है। वहीं सपा नेता ओमेंद्र चौहान, फरमान और जिबरान को बरी कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।
सपा सरकार में डूंगरपुर में विभागीय योजना के तहत आसरा आवास बनाए गए थे। इस स्थान पर पहले से ही कुछ मकान बने हुए थे। जिन्हें सरकारी जमीन पर बताकर साल 2016 में ध्वस्त किया गया था। साल 2019 में भाजपा सरकार आने पर गंज थाने में इस मामले में एक दर्जन से ज्यादा अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इन मुकदमों में आरोप था कि सपा सरकार में आजम खान के इशारे पर पुलिस और सपाइयों ने आसरा आवास बनाने के लिए उनके घरों को जबरन खाली कराया था। गौरतलब है कि आजम खान को अब तक पांच मामलों में सजा हो चुकी है। बेटे अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में भी उन्हें पांच माह पहले सात साल की सजा हुई थी। उस मामले में वह सीतापुर की जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी पूर्व सांसद तजीन फात्मा और बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को भी सात साल की सजा पहले ही हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]