Speculation increased after Scindia's meeting with the Governor

MP : सिंधिया की राज्यपाल से मुलाकात के बाद कयासबाजी बढ़ी

भोपाल। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार की शाम मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल से राजभवन में मुलाकात की। इसे सौजन्य मुलाकात बताया जा रहा है, मगर सियासी गलियारों में कयासबाजी तेज हो गई है। राज्य की राजधानी भोपाल में मंगलवार की रात बड़़ी बैठक हो रही है, इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खास तौर पर मौजूद रहने वाले हैं। भोपाल पहुंचे सिंधिया ने इस बैठक से पहले राज्यपाल से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात ग्वालियर में 13 जुलाई को सिंधिया परिवार के एक कार्यक्रम से संबंधित है, वहीं इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।
भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह के साथ पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा प्रदेश कार्यालय में रात 11.45 बजे तक रहेंगे। इस दौरान कई दौर की बैठकें होनी हैं। शाह रात लगभग पौने बारह बजे भोपाल विमानतल पहुंचकर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पार्टी ने पिछले दिनों ही राज्य में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव का रविवार के इंदौर प्रवास हुआ था और उन्होंने वहां पार्टी के तमाम बड़े नेताओं के साथ बैठक की थी। यादव के दिल्ली लौटते ही शाह का भोपाल दौरा तय हुआ। केंद्रीय गृहमंत्री के अचानक तय हुए इस दौरेे को सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है, क्‍योंकि विधानसभा का सत्र भी मंगलवार से शुरु हुआ है।

×
Date : 12 July 2023 Posted By : EDITOR
MP : सिंधिया की राज्यपाल से मुलाकात के बाद कयासबाजी बढ़ी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]