Sri Lanka gave PM Modi the biggest award given to foreigners

श्रीलंका ने पीएम मोदी को दिया विदेशियों को मिलने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड

श्रीलंका ने पीएम मोदी को दिया विदेशियों को मिलने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड

मोदी ने की मछुआरों की रिहाई की मांग

कोलंबो । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के तीन दिन के दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। इस दौरान मोदी ने भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी पर चर्चा की। मोदी ने कहा कि यह मछुआरों की आजीविका का मुद्दा है। हमने मछुआरों को तुरंत रिहा करने और उनकी नावों को छोडऩे पर बात की है। हम सहमत हैं कि हमें इस मामले में इंसानियत के साथ आगे बढऩा चाहिए। तमिल मुद्दे पर मोदी ने कहा कि उन्हें यकीन है कि श्रीलंका सरकार तमिलों की उम्मीदों को पूरा करेगी और श्रीलंका के संविधान के तहत मिले पूरे अधिकारों को लागू करेगी।
श्रीलंका की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया है। श्रीलंका की सरकार यह सम्मान उन देशों के राष्ट्राध्यक्षों को देती है, जिनके श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध होते हैं। भारत के ऐतिहासिक तौर पर श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। साथ ही जब श्रीलंका आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था तो उस वक्त भी सबसे पहले भारत ने ही श्रीलंका के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था। अब इन अच्छे संबंधों को ही मान्यता देते हुए श्रीलंका की सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को मित्र विभूषण सम्मान का मेडल पहनाकर सम्मानत किया। सम्मान पाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है।
पीएम मोदी ने उठाया मछुआरों का मुद्दा
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने आध्यात्मिक और आत्मीयता भरे संबंध हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी है कि 1960 में गुजरात के अरावली में मिले भगवान बुद्ध के अवशेष को श्रीलंका में दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। त्रिंकोमाली के थिरुकोनेश्वरम मंदिर के जीर्णोद्धार में भारत सहयोग देगा। हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। हम सहमत हैं कि हमें इस मामले में एक मानवीय सहायता के साथ आगे बढऩा चाहिए। हमने मछुआरों को तुरंत रिहा किये जाने और उनकी नौकाओं को वापस भेजने पर भी बल दिया। भारत और श्रीलंका का संबंध आपसी विश्वास और सद्भावना पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Dubai: दुबई में MP पर बरसा निवेश, ₹53 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव, MPIDC को मिला ‘Winner Asia’ सम्मान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Dubai: दुबई में MP पर बरसा निवेश, ₹53 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव, MPIDC को मिला ‘Winner Asia’ सम्मान MP में निवेश के बंपर अवसर: सोना-हीरा खनन से ग्रीन एनर्जी तक CM डॉ. यादव ने निवेशकों को दिया बड़ा ऑफर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में निवेशकों को […]

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]