श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने कहा, जनता के विरोध को रोकना होगा, यह 'फासीवाद' की तरफ बढ़ रहा - Update Now News

श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने कहा, जनता के विरोध को रोकना होगा, यह ‘फासीवाद’ की तरफ बढ़ रहा

कोलंबो। श्रीलंका को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के औपचारिक इस्तीफे का इंतजार है, ऐसे में स्पीकर महिंदा यापा अबेवर्धने ने बुधवार को कहा कि राजपक्षे ने उन्हें सूचित किया है कि वह दिन ढलने तक में अपना इस्तीफा सौंप देंगे। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को राजपक्षे के बुधवार तड़के मालदीव भाग जाने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति नामित किया गया है। विक्रमसिंघे ने पश्चिमी प्रांत में द्वीप-व्यापी आपातकाल और कर्फ्यू लगाने के अलावा पुलिस और सेना को शामिल करते हुए एक सैन्य परिषद नियुक्त की है। कार्यवाहक राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा कि कानून और व्यवस्था बहाल करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, आईजीपी और ट्राइफोर्स के कमांडरों की एक समिति नियुक्त की गई है। विक्रमसिंघे ने यह भी कहा कि जनता के विरोध को नियंत्रित करना होगा क्योंकि यह फासीवाद की ओर ले जा रहा है।

×
Date : 14 July 2022 Posted By : EDITOR
श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने कहा, जनता के विरोध को रोकना होगा, यह ‘फासीवाद’ की तरफ बढ़ रहा
News Image

कोलंबो। श्रीलंका को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के औपचारिक इस्तीफे का इंतजार है, ऐसे में स्पीकर महिंदा यापा अबेवर्धने ने बुधवार को कहा कि राजपक्षे ने उन्हें सूचित किया है कि वह दिन ढलने तक में अपना इस्तीफा सौंप देंगे। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को राजपक्षे के बुधवार तड़के मालदीव भाग जाने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति नामित किया गया है। विक्रमसिंघे ने पश्चिमी प्रांत में द्वीप-व्यापी आपातकाल और कर्फ्यू लगाने के अलावा पुलिस और सेना को शामिल करते हुए एक सैन्य परिषद नियुक्त की है। कार्यवाहक राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा कि कानून और व्यवस्था बहाल करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, आईजीपी और ट्राइफोर्स के कमांडरों की एक समिति नियुक्त की गई है। विक्रमसिंघे ने यह भी कहा कि जनता के विरोध को नियंत्रित करना होगा क्योंकि यह फासीवाद की ओर ले जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य

📰 Generate e-Paper Clip इंडिया केम – 2026 (मुम्बई) मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वस्त्र, उच्च शिक्षा, रसायन एवं उर्वरक तथा फार्मा क्षेत्र के उद्योगपतियों […]

मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां

📰 Generate e-Paper Clip मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां भोपाल पहुंचा बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500, 45 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान और 6,300 किलोमीटर तक सफर करने की क्षमता भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हवाई […]