Haridwar's Mansa Devi temple, 6 people died, 15 injured

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, 15 घायल

हरिद्वार । हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में परिसर में भक्तों के उमड़े सैलाब में पहले दर्शन की चाहत में एक दूसरे में धक्का मुक्की शुरु हुई, इसके बाद लोग गिरने लगे और भगदड़ मचना शुरु हो गई। भगदड़ में जमीन पर गिरे लोगों में 6 की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हैं उनका इलाज चल रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा सुबह दर्शन के समय हुआ, जब मंदिर परिसर में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। कई लोग फिसलकर गिर गए और उनके ऊपर अन्य श्रद्धालु चढ़ते चले गए। मंदिर प्रशासन और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। अधिकारियों ने कहा कि भीड़ प्रबंधन में चूक की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हादसे के समय मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जो दर्शन के लिए दूर-दराज से आए थे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, ‘हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं। गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया, हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मृत्यु हो गई। मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं। घटना की विस्तृत रिपोर्ट का इंतज़ार है।

×
Date : 27 July 2025 Posted By : EDITOR
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, 15 घायल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]