स्टार्क को विंडीज दौरे पर नए खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद - Update Now News

स्टार्क को विंडीज दौरे पर नए खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

 

सेंट लुसिया| ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की टी 20 सीरीज के दौरान नए खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। स्टार्क का कहना है कि टीम में शामिल नए खिलाड़ियों के पास विंडीज के खिलाफ सीरीज से चयनकर्ताओं को लुभाने का अच्छा मौका है। तेज गेंदबाज का मानना है कि लेग स्पिनर तनवीर संघा और तेज गेंदबाजों नाथन एलिस और वेस एगर के पास टी20 विश्वकप को देखते हुए खुद की पहचान बनाने का मौका रहेगा। स्टार्क ने कहा, “पिछले सप्ताह जब हम वेस्टइंडीज जा रहे थे तो टीम काफी रिलेक्स थी। यह पहली बार नहीं था जब हम एक दूसरे से मिल रहे थे। जो खिलाड़ी टीम के साथ पहली बार जुड़े हैं, उनके लिए विश्वकप में जगह बनाने का यह अच्छा अवसर होगा। ऑस्ट्रेलिया ने अबतक टी20 विश्वकप का खिताब नहीं जीता है। वह 2010 और 2012 में उपविजेता रहा था जहां उसे क्रमश: इंग्लैंड और विंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। स्टार्क ने कहा, “विश्वकप के लिए यह अच्छी तैयारी होगी। कुछ चीजों की कोशिश करने के लिए यह अच्छा है। हम सीरीज जीतना चाहते हैं। यह एक उत्साहित सीरीज होने वाली है।

×
Date : 06 July 2021 Posted By : EDITOR
स्टार्क को विंडीज दौरे पर नए खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
News Image

 

सेंट लुसिया| ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की टी 20 सीरीज के दौरान नए खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। स्टार्क का कहना है कि टीम में शामिल नए खिलाड़ियों के पास विंडीज के खिलाफ सीरीज से चयनकर्ताओं को लुभाने का अच्छा मौका है। तेज गेंदबाज का मानना है कि लेग स्पिनर तनवीर संघा और तेज गेंदबाजों नाथन एलिस और वेस एगर के पास टी20 विश्वकप को देखते हुए खुद की पहचान बनाने का मौका रहेगा। स्टार्क ने कहा, "पिछले सप्ताह जब हम वेस्टइंडीज जा रहे थे तो टीम काफी रिलेक्स थी। यह पहली बार नहीं था जब हम एक दूसरे से मिल रहे थे। जो खिलाड़ी टीम के साथ पहली बार जुड़े हैं, उनके लिए विश्वकप में जगह बनाने का यह अच्छा अवसर होगा। ऑस्ट्रेलिया ने अबतक टी20 विश्वकप का खिताब नहीं जीता है। वह 2010 और 2012 में उपविजेता रहा था जहां उसे क्रमश: इंग्लैंड और विंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। स्टार्क ने कहा, "विश्वकप के लिए यह अच्छी तैयारी होगी। कुछ चीजों की कोशिश करने के लिए यह अच्छा है। हम सीरीज जीतना चाहते हैं। यह एक उत्साहित सीरीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

Chennai preparing for a Big Bash League scorcher

📰 Generate e-Paper Clip Chennai preparing for a Big Bash League scorcher UNN: Western Australian showcase events are being held in Mumbai and Delhi, putting WA’s investment, tourism, and creative industries on display This includes promoting the Big Bash League opener set to be played in Chennai with the Perth Scorchers facing off against the […]