शास्त्री को हटाने का कोई कारण नहीं : कपिल - Update Now News

शास्त्री को हटाने का कोई कारण नहीं : कपिल

 

नई दिल्ली| टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अगर मुख्य कोच रवि शास्त्री अपना काम सही तरीके से कर रहे हैं तो उन्हें हटाने की कोई जरूरत नहीं है। शास्त्री टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड में हैं जबकि राहुल द्रविड़ श्रीलंका के विरूद्ध सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम के कोच के रूप में श्रीलंका गए हैं। शास्त्री का करार इस साल टी 20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है। कपिल ने एबीपी न्यूज से कहा, “मुझे नहीं लगता इस बारे में कुछ कहने की जरूरत है। पहले श्रीलंका सीरीज को खत्म होने दीजिए। हमें पता चलेगा कि हमारी टीम ने किस तरह का प्रदर्शन किया है। अगर आप नए कोच चुनने की तलाश कर रहे हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर शास्त्री अच्छा काम कर रहे हैं तो उन्हें हटाने का कोई कारण नहीं है। यह सिर्फ समय बताएगा। मेरे ख्याल से इससे हमारे कोच और खिलाड़ियों पर बिना मतलब का दबाव पड़ेगा। कपिल ने कहा, “भारत के पास कई खिलाड़ी हैं। अगर खिलाड़ियों को अवसर मिलता है और भारत की दोनों टीम इंग्लैंड और श्रीलंका में जीतने में सफल रहती है तो इससे अच्छा कुछ नहीं है। अगर युवाओं को मौका मिल रहा है तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

×
Date : 06 July 2021 Posted By : EDITOR
शास्त्री को हटाने का कोई कारण नहीं : कपिल
News Image

 

नई दिल्ली| टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अगर मुख्य कोच रवि शास्त्री अपना काम सही तरीके से कर रहे हैं तो उन्हें हटाने की कोई जरूरत नहीं है। शास्त्री टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड में हैं जबकि राहुल द्रविड़ श्रीलंका के विरूद्ध सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम के कोच के रूप में श्रीलंका गए हैं। शास्त्री का करार इस साल टी 20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है। कपिल ने एबीपी न्यूज से कहा, "मुझे नहीं लगता इस बारे में कुछ कहने की जरूरत है। पहले श्रीलंका सीरीज को खत्म होने दीजिए। हमें पता चलेगा कि हमारी टीम ने किस तरह का प्रदर्शन किया है। अगर आप नए कोच चुनने की तलाश कर रहे हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर शास्त्री अच्छा काम कर रहे हैं तो उन्हें हटाने का कोई कारण नहीं है। यह सिर्फ समय बताएगा। मेरे ख्याल से इससे हमारे कोच और खिलाड़ियों पर बिना मतलब का दबाव पड़ेगा। कपिल ने कहा, "भारत के पास कई खिलाड़ी हैं। अगर खिलाड़ियों को अवसर मिलता है और भारत की दोनों टीम इंग्लैंड और श्रीलंका में जीतने में सफल रहती है तो इससे अच्छा कुछ नहीं है। अगर युवाओं को मौका मिल रहा है तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

Chennai preparing for a Big Bash League scorcher

📰 Generate e-Paper Clip Chennai preparing for a Big Bash League scorcher UNN: Western Australian showcase events are being held in Mumbai and Delhi, putting WA’s investment, tourism, and creative industries on display This includes promoting the Big Bash League opener set to be played in Chennai with the Perth Scorchers facing off against the […]