State Press Club indore Two day study tour 12th February

Madhya Pradesh -Indore : स्टेट प्रेस क्लब, (State Press Club ) म.प्र. का दो दिनी स्ट्डी टूर 12 फरवरी से

Madhya Pradesh : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का दो दिनी स्ट्डी टूर 12 फरवरी से

40 सदस्यीय दल एमसीयू एवं विधानसभा का दौरा करेगा

इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का दो दिवसीय स्ट्डी टूर 12 एवं 13 फरवरी को आयोजित किया गया है। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल एवं टूर संयोजक रचना जौहरी ने बताया कि 12 एवं 13 फरवरी को माखनलाल चतुवेर्दी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (एमसीयू) में मीडियाकर्मियों के कौशल उन्नयन के लिये सर्टिफिकेट कोर्स आयोजित किया गया है। कुल छह सत्रों में सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कम्यूनिटी रेडियो, मोबाइल जर्नलिज्म और मीडिया शिक्षा, खबरों में फैक्ट चेक पर वरिष्ठ प्रोफेसर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देंगे। 40 सदस्यीय मीडियाकर्मियों का दल बिशनखेड़ी स्थित विश्वविद्यालय के नवीन कैंपस का अवलोकन भी करेगा। प्रतिभागियों को कुलपति डॉ. के जी सुरेश सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे। स्ट्डी टूर के दूसरे चरण में 13 फरवरी को दोपहर में मीडियाकर्मी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं अन्य मंत्रिगणों से सौजन्य भेंट करेंगे। मीडियाकर्मियों का दल विधानसभा की कार्यवाही एवं लायब्रेरी का अवलोकन भी करेंगे।

×
Date : 09 February 2024 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh -Indore : स्टेट प्रेस क्लब, (State Press Club ) म.प्र. का दो दिनी स्ट्डी टूर 12 फरवरी से
News Image

Madhya Pradesh : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का दो दिनी स्ट्डी टूर 12 फरवरी से

40 सदस्यीय दल एमसीयू एवं विधानसभा का दौरा करेगा

इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का दो दिवसीय स्ट्डी टूर 12 एवं 13 फरवरी को आयोजित किया गया है। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल एवं टूर संयोजक रचना जौहरी ने बताया कि 12 एवं 13 फरवरी को माखनलाल चतुवेर्दी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (एमसीयू) में मीडियाकर्मियों के कौशल उन्नयन के लिये सर्टिफिकेट कोर्स आयोजित किया गया है। कुल छह सत्रों में सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कम्यूनिटी रेडियो, मोबाइल जर्नलिज्म और मीडिया शिक्षा, खबरों में फैक्ट चेक पर वरिष्ठ प्रोफेसर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देंगे। 40 सदस्यीय मीडियाकर्मियों का दल बिशनखेड़ी स्थित विश्वविद्यालय के नवीन कैंपस का अवलोकन भी करेगा। प्रतिभागियों को कुलपति डॉ. के जी सुरेश सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे। स्ट्डी टूर के दूसरे चरण में 13 फरवरी को दोपहर में मीडियाकर्मी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं अन्य मंत्रिगणों से सौजन्य भेंट करेंगे। मीडियाकर्मियों का दल विधानसभा की कार्यवाही एवं लायब्रेरी का अवलोकन भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया

📰 Generate e-Paper Clip एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया * कोणार्क S एवं Z सीरीज में छः वैरिएंट्स के साथ 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करता है। * इसका सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है, सर्विस चेकपॉईंट्स कम हैं और […]