SU-30MKI fighter aircraft lands at Navi Mumbai airport for

एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान पहली बार नवी मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा

एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान पहली बार नवी मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा

यह नागरिक उड्डयन बुनियादी ढांचे में आईएएफ की बढ़ती पहुंच का है प्रदर्शन

नई दिल्ली । भारतीय वायु सेना का एक सुखोई एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान गुरुवार को पहली बार नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। यह इस हवाई अड्डे के अब तक के छोटे से परिचालन इतिहास में मील का पत्थर है और यह देश के बढ़ते नागरिक उड्डयन बुनियादी ढांचे में आईएएफ की बढ़ती पहुंच का भी एक प्रदर्शन है।
रायगढ़ जिले के उलवे में स्थित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन पीएम मोदी ने 8 अक्टूबर, 2025 को किया था और इसका वाणिज्यिक परिचालन 25 दिसंबर, 2025 को शुरू हुआ। यह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ-साथ, मुंबई महानगर क्षेत्र के दूसरे हवाई अड्डे के रूप में कार्य करता है। नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले हुए ट्रायल में विमान की भूमिका से एक कदम आगे है। जब अक्टूबर 2024 में इंडियन एयरफोर्स के सी-295 मीडियम टैक्टिकल ट्रांसपोर्ट विमान ने नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहली लैंडिंग की थी, तब एसयू-30एमकेआई सिर्फ रनवे के ऊपर से कम ऊंचाई पर उड़ान भरने के लिए मौजूद था, इस लिहाज़ से गुरुवार की यह फ़ाइटर लैंडिंग इस हवाई अड्डे पर अपनी तरह की पहली घटना है।
एसयू-30एमकेआई, सुखोई एसयू-30 का एक ट्विन-जेट मल्टीरोल फ़ाइटर विमान वेरिएंट है, जिसे भारत की विशेष ऑपरेशनल जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसे सुखोई डिजाइन ब्यूरो और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने मिलकर किया है और यह दो एआई-31एफपी टर्बोजेट इंजनों से संचालित होता है, इनमें से हर इंजन 12,500 केजीएफ का पूरा आफ़्टरबर्न थ्रस्ट पैदा करता है, जिससे विमान को मार्श 1.9 की अधिकतम गति मिलती है।
=====

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Venezuela – वेनेजुएला में भूकंप के 2 बड़े झटके, 188 की मौत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 वेनेजुएला में भूकंप के 2 बड़े झटके, 188 की मौत तीव्रता 7.5 और 7.2 रही; मृतकों की संख्या 10,000 होने की आशंका वेनेजुएला: वेनेजुएला में 39 सेकेंड में दो ताकतवर भूकंप से तबाही मच गई है। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम 6.04 बजे 7.2 और 6.05 बजे […]

राजधानी-शताब्दी में 2 घंटे की देरी पर मिलेगा मुफ्त भोजन!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राजधानी-शताब्दी में 2 घंटे की देरी पर मिलेगा मुफ्त भोजन! नई दिल्ली । भारतीय रेलवे हर दिन लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है, जो देश की जीवनरेखा मानी जाती है। हालांकि, खराब मौसम, तकनीकी खराबी, या अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों की वजह से कई बार ट्रेनों में देरी भी […]