Suryakumar Yadav became emotional after becoming the

वर्ल्ड चैंपियन बनते ही भावुक हुए सूर्यकुमार यादव, तिरंगा लहराकर चूमी पिच की मिट्टी

वर्ल्ड चैंपियन बनते ही भावुक हुए सूर्यकुमार यादव, तिरंगा लहराकर चूमी पिच की मिट्टी

अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके. जैसे ही मैच का आखिरी विकेट गिरा और भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगी, ‘मिस्टर 360’ का एक ऐसा रूप देखने को मिला जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. बल्लेबाजी में भले ही किस्मत ने साथ नहीं दिया, लेकिन एक चैंपियन कप्तान के तौर पर मिली इस सफलता ने उन्हें पूरी तरह भावुक कर दिया. जीत के तुरंत बाद जश्न मनाने के बजाय सूर्या पहले पिच की ओर बढ़े. उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की मिट्टी को उठाया और उसे अपने माथे पर लगा दिया. इसके बाद वो हार्दिक पंड्या के साथ तिरंगे में लिपटे नजर आए. केवल सर्या ही नहीं अन्‍य क्रिकेटर्स भी भावुक नजर आए.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त देकर भारत न केवल तीसरी बार चैंपियन बना बल्कि अपना टाइटल डिफेंड करने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गया. अब सूर्यकुमार यादव का कद दिग्गज कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बराबर पहुंच गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण युद्ध की तपिश अब भारतीय रसोई और औद्योगिक गलियारों तक पहुंच गई है। कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित होने से भारत के कई राज्यों में एलपीजी का गंभीर […]