T20 series India beat Sri Lanka in super over

T20-series : भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया

 

नई दिल्ली – भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को हरा दिया है। श्रीलंकाई टीम ने सुपर ओवर में महज 3 रन का टारगेट दिया था, जिसे सूर्यकुमार ने पहली बॉल पर चौका मारकर हासिल कर लिया। पल्लेकेले के मैदान पर भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बना सका। श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। कप्तान सूर्य़ा खुद गेंदबाजी करने आए और 6 गेंदों पर 5 रन ही दिए। उन्होंने दो विकेट भी लिए। 19वें ओवर में रिंकू सिंह ने 2 रन देकर दो विकेट हासिल किए। भारत ने तीसरा टी-20 मैच सुपर ओवर में जीत लिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सुपर ओवर की पहली बॉल पर चौका जमाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। श्रीलंका ने 3 रन का टारगेट दिया था। इस जीत से भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज 3-0 से जीत ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दिलाई एकतरफा जीत Mumbai: RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीजन में […]