Tejaswi meets Kharge and Rahul Gandhi over Bihar elections

बिहार चुनाव को लेकर खड़गे और राहुल गांधी से मिले तेजस्वी, सीएम चेहरे पर अभी भी संशय

नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच मीटिंग हुई। इस मीटिंग में महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर हुई चर्चा को काफी अहम माना जा रहा है। सीएम फेस के सवाल पर तेजस्वी यादव ने मीटिंग के बाद कहा, हम लोग आपस में बैठ कर तय कर लेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव के चलते आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन के साथ कांग्रेस विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, लेकिन सीट शेयरिंग और सीएम चेहरे को लेकर गठबंधन के बीच कशमकश बनी हुई है। इसी बीच राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 15 अप्रैल को मीटिंग हुई जोकि सीएम फेस की चर्चा को लेकर काफी अहम मानी जा रही थी। इस मीटिंग के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, हम लोग आपस में बैठ कर तय कर लेंगे।तेजस्वी यादव की राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग के बाद उन से सीएम फेस को लेकर सवाल पूछा गया। जिस पर तेजस्वी यादव ने कहा, आपलोग चिंतित मत होईए। हम लोग आपस में बैठ कर यह तय कर लेंगे। तेजस्वी यादव ने जहां इस बात की जानकारी नहीं दी कि पार्टी मीटिंग में तेजस्वी यादव का चेहरा सीएम के लिए तय किया गया या नहीं। वहीं, उन्होंने इस बात को बार-बार कहा कि हम लोगों की पूरी तैयारी है। हम सब मिलकर बिहार को आगे लेकर जाएंगे। बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। हम लोग मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। आरजेडी नेता ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार हाईजैक हो चुके हैं। एनडीए की सरकार बिहार में नहीं बनने जा रही है। तेजस्वी यादव ने मीटिंग को लेकर कहा, काफी पॉजिटिव मीटिंग हुई। इसी के बाद अब महा गठबंधन की 17 अप्रैल को पटना में प्रस्तावित मीटिंग को लेकर वो बोले, पटना में भी हम बैठेंगे। मजबूती के साथ बिहार को आगे ले जाने का संकल्प है। बिहार के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। सबसे ज्यादा पलायन बिहार से हो रहा है। साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा, अगली बैठक 17 तारीख को पटना में होगी। आगे की रणनीति वहां तय होगी। बिहार में कांग्रेस और आरजेडी की राह एक होगी यह बात तो है, लेकिन पार्टी के बीच सीएम फेस और सीट शेयरिंग को लेकर कशमकश बनी हुई है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जिस तरह से खुद मुखरता से तेजस्वी के नाम की घोषणा की है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस अभी तक इस बात को साफ नहीं कर रही है कि वो तेजस्वी यादव को सीएम कैंडीडेट के तौर पर समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस इस बात पर सहमत नहीं है कि महागठबंधन का सीएम का चेहरा तेजस्वी यादव को बनाया जाए। इसी बीच राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बीच हुई यह बैठक काफी अहम है।

×
Date : 15 April 2025 Posted By : EDITOR
बिहार चुनाव को लेकर खड़गे और राहुल गांधी से मिले तेजस्वी, सीएम चेहरे पर अभी भी संशय
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]